Flash Story
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले
“उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत : मुख्यमंत्री धामी”
देहरादून के कियान्श कौशिक ने चमकाया नाम—नॉर्थ इंडिया ज़ोन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री

चमोली पुलिस की गिरफ्त में आया नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला शातिर

गौचर के रहने वाले अखिलेश कुमार ठगी के शिकार हो गए थे। अनोखी ठगी का ये मामला गौचर थाना कर्णप्रयाग जनपद चमोली में दर्ज कराया गया। कोतवाली कर्णप्रयाग में लिखे गयी रिपोर्ट की माने तो उसके परिचित हरीश पंचवाल जो कि धुडसाल नगरासू जिला रुद्रप्रयाग के हैं उन्होंने खुद को कई सीनियर अधिकारियों और नेताओं का परिचित बताकर जिला सूचना अधिकारी के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर पीड़ित से दस लाख रूपये ऐंठ लिए थे। लेकिन काम न बनने के बाद जब पीड़ित ने पैसा वापस मांगा तो वो न रुपये वापस कर रहा था और ना ही फोन उठा रहा था।

इस बेहद गंभीर अपराध की जानकारी जैसे ही जिले की एसपी श्वेता चौबे को मिली उन्होंने अपराध गम्भीरता का स्वयं संज्ञान लेते हुए कोतवाली कर्णप्रयाग को तत्काल मुकदमा कायम कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग के नेतृत्व में कुशल पुलिस टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया। एसपी के आदेश के बाद कोतवाली कर्णप्रयाग पर पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर हरीश पंचवाल के विरुद्ध मामला दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने बेहद कम समय में सटीक मुखबिरी और सूत्रों के ज़रिये , सर्विलांस शाखा द्वारा निकाली गई लोकेशन के आधार पर हरीश पंचवाल को जनपद अल्मोड़ा से गिरफ्तार कर लिया है।

धोखाधड़ी का शिकार हुए लोगों ने बताया कि अभियुक्त के द्वारा बड़े-बड़े नेताओं व कई सीनियर अधिकारियों से जान पहचान होने का झांसा देकर जिला सूचना अधिकारी,जिला उद्यान अधिकारी,बाल विकास अधिकारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर, के पदों पर नौकरी दिलाने के बहाने कई लोगों के लाखों की ठगी की गई है। अभियुक्त के द्वारा महिला ग्राम विकास उद्योग संस्था के नाम पर एक एनजीओ भी संचालित किया जा रहा है। लोगों को अपने झांसे में लाने के लिए अभियुक्त के द्वारा मँहंगी लक्जरी गाड़ियों का उपयोग किया जाता था जिससे लोगों पर अपना रौब दिखा सके। लेकिन बेहद कम समय में इस शातिर व्यक्ति को चमोली पुलिस ने जिस तरह से अपनी गिरफ्त में लिया है वो ये बताता है कि अगर पुलिस की मजबूत और काबिल टीम अपराधियों को पकड़ना चाहे तो अपराधी कितना भी होशियार क्यों न हो वो कानून के जाल में फंसता ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top