Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

विभिन्न प्रक्रियाओं और नियमों से अवगत कराया

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौजन्या ने गुरूवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए राज्य में पूरी तैयारियां की जा रही हैं। मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 सम्पन्न हो चुका है। जल्द ही निर्वाचन आयोग इलैक्टोरल रोल का प्रकाशन करेगा। इस बार लगभग 4 लाख नए पंजीकरण किए गए हैं।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस बार निर्वाचन आयोग द्वारा नई पहल की जा रही है, जिसके अन्तर्गत 80 वर्ष अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं निर्वाचक नामावली में फ्लैग्ड किए गए दिव्यांगजनों को पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान की सुविधा भी प्रदान की जायेगी। उन्होंने इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कोरोना प्रोटोकॉल के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के बारे में भी अवगत कराया। इसके लिए प्रत्येक स्तर पर तैयारी की गई है। मास्क, सैनेटाइजर, हैण्ड ग्लब्स तथा दिव्यांगजनों के लिए व्हील चेयर, रैम्प, दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल लिपि प्रति भी बूथ पर उपलब्ध रहेगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी फीडबैक लिया और उनके सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि पूरा प्रयास किया जाएगा कि राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को जरूरी अनुमतियां आसानी से मिल सकें। निर्वाचन व्यय, विज्ञापनों के प्री-सर्टिफिकेशन आदि के संबंध में भी जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top