Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

‘‘शहीद सम्मान यात्रा’’ का 21 को चमोली के सवाड़ में मुख्यमंत्री धामी करेंगे आगाज़

21 अक्टूबर को चमोली के सवाड़ गांव से और  24 अक्टूबर को पिथौरागढ़ के मूनाकोट से ‘‘शहीद सम्मान यात्रा’’ का शुभारम्भ होने जा रहा है। 21 तारीख को चमोली के सवाड़ में मुख्यमंत्री धामी खुद मौजूद रह कर शहीद सम्मान यात्रा का शुभारम्भ करेंगे। इसी प्रकार 24 अक्टूबर को पिथौरागढ़ के मूनाकोट में स्वयं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इस यात्रा का शुभारम्भ करने आ रहे हैं।
राज्य में बन रहा सैन्य धाम इतना भव्य होगा कि उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटक चारों धामों के अलावा पांचवें धाम सैन्य धाम के दर्शन किए बिना नहीं जाएंगे।इसके पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘‘भव्य सैन्य धाम निमार्ण’’ के लिए राज्य के शहीद परिवारों के आंगन से पवित्र मिट्टी एकत्र कर लाने के लिए निकाली जाने वाली ‘‘शहीद सम्मान यात्रा’’ के रथों को रवाना करने के कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीदों के सम्मान को सर्वोच्च स्थान देकर आज एक नई परम्परा रखी। महत्वपूर्ण कहे जा रहे ‘‘शहीद सम्मान यात्रा’’ के प्रचार रथों की रवानगी के इस कार्यक्रम में किसी राजनीतिक व्यक्ति के स्थान पर अशोक चक्र (शांतिकाल का सर्वोच्च सैनिक सम्मान) विजेता विजेता वीर नारियों, विनीता बिष्ट और शांति वोहरा के हाथों रथों को रवाना करवाया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top