Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

चारधाम यात्रा 2022 की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक सीएम धामी ने दिए निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चारधाम यात्रा 2022 की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक की. बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, मुख्य सचिव एसएस संधु, पर्यटन विभाग के अधिकारी व चारों धामों के विधायक भी मौजूद रहे.इसके साथ ही चारों जिलों के डीएम, एसएसपी, एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े. बैठक में सुगम यात्रा और यात्रियों की सुविधा को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई. 3 मई से चारधाम यात्रा की शुरूआत होने जा रही है.

बैठक के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से कहा कि प्रदेश जिस तरह से पिछले 2 सालों से कोविड-19 की दुश्वारियां से घिरा हुआ था.ऐसे में अब प्रदेशवासियों की उम्मीदों का बढ़ना भी स्वाभाविक है.सीएम धामी ने कहा कि अब सरकार का पूरा फोकस चारधाम यात्रा पर है.उन्होंने प्रदेश वासियों को आश्वासन दिया है कि सरकार की तरफ से चारधाम यात्रा को लेकर सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जाएगी.प्रदेश सरकार की पूरी कोशिश होगी कि किसी भी श्रद्धालु को यात्रा में कोई परेशानी ना हो और यात्रा मार्गों पर सभी व्यवस्थाएं पूरी हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top