Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

उत्तराखंड राजभवन में कोरोना विस्फोट – 33 कर्मचारी संक्रमित

रिपोर्ट – मेहविश फ़िरोज़देश भर में कोरोना का जाल फिर तेज़ी से फैलता जा रहा है। चुनावी समर में एक तरफ नेताओं , मंत्रियों , और सामान्य जनों के संक्रमित होने की खबर आ रही है वहीँ उत्तराखंड में भी कोरोना की तीसरी लहर के चलते संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। राज्य के देहरादून स्थित राजभवन के 33 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद गवर्नर हाउस को एहतियात के तौर पर दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पहले गवर्नर हाउस में एक कर्मचारी संक्रमित मिला था। मंगलवार को 198 कर्मचारियों की जांच कराई गई, जिसमें कुल 33 कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पहले 32 कर्मी संक्रमित मिले थे, बाद में एक और कर्मचारी संक्रमित हो गया। अब तक राजभवन में कुल 33 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। राजभवन के डॉ. एके सिंह ने मीडिया के ज़रिये कर्मचारियों के संक्रमित मिलने की पुष्टि की है। काफी बड़ी संख्‍या में कर्मचारियों के संक्रमित मिलने के बाद राजभवन को 13 और 14 जनवरी के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान राजभवन में सेनेटाइजेशन किया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि कोरोना की इस चपेट से अब बाकी बचे सदस्य सुरक्षित होंगे और जल्द राजभवन को भी कोविड फ्री जोन बना लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top