Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का उत्तराखंड दौरा – देवभूमि बिजनेस डायलॉग में करेंगे शिरकत

उत्तराखंड की राजनीति में तीसरे विकल्प की उम्मीद बनने की ओर आगे बढ़ रही आम आदमी पार्टी अब 2022 में दिल्ली का सियासी चमत्कार  उत्तराखंड में दोहराने का दावा कर रही है। इसी कड़ी में चुनावी माहौल को और धार देने के लिए  मनीष सिसोदिया 16 और 17 नवंबर को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। 16 नवंबर को वह देहरादून पहुंचेंगे और देवभूमि बिजनेस डायलॉग में ट्रेडर्स के साथ बैठक करेंगे।मनीष सिसोदिया 17 नवंबर को उत्तरकाशी में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में जाएंगे। उसके बाद वह शौर्य स्थल भी जाएंगे। उत्तरकाशी ज्ञानसु टनल से वह रोड शो में शामिल होंगे। यहां वह काशी विश्वनाथ मंदिर के भी दर्शन करेंगे।

इसके बाद वह रामलीला मैदान में  एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, कर्नल कोठियाल व सह प्रभारी राजीव चौधरी संबोधित करेंगे।आम आदमी पार्टी केजरीवाल सरकार के दिल्ली मॉडल के दम पर उत्तराखंड में सरकार बनाने का दावा कर रही है। हालांकि एक साल पहले ही आप ने उत्तराखंड की सियासत में एंट्री की है। सियासी जमीन तलाशने के लिए आप शुरूआत से जनहित और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर सक्रिय है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top