Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

क्या आप जानते है लड़कियों की शर्ट में बटन बाईं तरफ क्यों लगाये जाते हैं।

क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि लड़के और लड़कियों की शर्ट पर बटन अलग अलग साइड लगाए जाते हैं। अगर नहीं तो अब ध्यान दीजिए। दरअसल महिलाओं की शर्ट पर बटन बाई तरफ, जबकि पुरुषों की शर्ट पर बटन दाहिनी तरफ लगाए जाते हैं।
दरअसल महिलाओं और पुरुषों के शर्ट के बटन अलग-अलग साइड लगाने को लेकर अलग-अलग तर्क दिए जाते हैं। कहा जाता है कि पुरुषों को बटन खोलने या बंद करने के लिए बाएं हाथ का सहारा लेना पड़ता है। इसलिए उनके शर्ट में बटन दाएं तरफ होते हैं, वहीं महिलाओं के साथ यह काम उल्टा है इसलिए महिलाओं के कपड़ों में बटन बाई तरफ लगाए जाते हैं।

शर्ट में अलग-अलग साइट पर बटन लगाने को लेकर एक और तर्क दिया जाता है। कहा जाता है कि पुराने जमाने में महिलाएं घोड़े चलाती थी और ऐसे में वह बाईं तरफ बटन वाली शर्ट पहनती थी, ताकि हवा के कारण उनकी शर्ट ना खुले। इसके बाद यह कांसेप्ट यूं ही बरकरार रहा और मेकर्स ने इस तरह की शर्ट ही बनानी शुरू कर दी।

वही इस तर्क को लेकर यह भी कहा जाता है कि पुरुष दाएं हाथ में तलवार रखते हैं, जबकि महिलाएं अपने बच्चों को आसानी से गोदी लेने के लिए बाएं हाथ का इस्तेमाल करती है। ऐसे में महिलाओं के शर्ट के बटन बाई तरफ लगा दिए जाते हैं, ताकि वह अपने दाहिने हाथ से बटन खोलकर बच्चे को आसानी से स्तनपान करा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top