Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

अफगानिस्तान से लौटे दूनवासी, अपनों से गले लग रो पड़े, कहा- पाकिस्तान के लोगों ने प्रताड़ित करने की कोशिश की.

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे से छूट कर भारतीय विमान से कजाकिस्तान होकर लौटे 16 दूनवासी अपने परिजनों से मिलकर फफक पड़े. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस की प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली ने ठाकुरपुर में एक बरात घर में उनका फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें स्वदेश लौटने पर बधाई दी.

अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों में से 60 लोग अब तक दून लौट चुके हैं. इनमें से  16 लोग देर रात ठाकुरपुर (प्रेमनगर) पहुंचे. इनमें से कुछ डेनमार्क की एक कंपनी में सुरक्षाकर्मी थे. जबकि, कुछ लोग दूसरी अन्य कंपनियों में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्य करते थे. इनमें से ज्यादातर पूर्व सैनिक हैं. अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद कंपनी की ओर से भी उन्हें भारत भेजने के लिए प्रयास हो रहे थे.

नौकरी के लिए विदेश जाने वाले देहरादून निवासी अरविंद खड़का और अफगानिस्तान में लगभग 15 साल तक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात रहे. शैलेंद्र थापा लगातार डेनमार्क और भारतीय दूतावास के संपर्क में रहे. देहरादून लौटे इन लोगों ने बताया कि वह काबुल एयरपोर्ट से भारतीय विमान में सवार हुए थे. भारतीय विमान पहले कजाकिस्तान पहुंचा और उसके बाद दिल्ली के लिए उड़ान भरी.

उन्होंने बताया कि तालिबानियों ने उन्हें अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की बात कही थी.वहां मौजूद पाकिस्तान के कुछ लोगों ने उन्हें प्रताड़ित करने की कोशिश की. इसमें गल्जवाड़ी, अनारवाला, प्रेमनगर, ठाकुरपुर, कालसी, विकासनगर आदि क्षेत्रों के लोग शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top