Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते लगातार उत्तर भारत में ठंड बढी

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते लगातार उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है, जिससे लोगों की कंपकंपी छूट रही है। मध्य दिसंबर के बाद से अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला है, जिसके चलते पारा लगातार गिर रहा है। दिल्ली में सुबह के वक्त 3.1 के करीब न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा राजस्थान में भी लगातार पारा गिर रहा है। यहां पर माइनस में पारा पहुंच रहा है।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, आज चूरू में -0.5, सीकर में -0.1 तो वहीं करोली और फतेहपुर में -1.8 तापमान दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश में तो कुछ मौतों की वजह भी ठण्ड बताई जा रही है। हांलाकि अब अलाव भी जलाये जा रहे हैं लेकिन सर्दी इन लकड़ियों की ताप पर भारी पड रही है। 

इस वक्त देश में ठंड और वायु प्रदूषण से उत्तर भारत के लोगों का बुरा हाल है। राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन दमघोंटू हवा ने लोगों का सांस लेना मुश्किल कर दिया है। पिछले कई दिनों से पंजाब, यूपी, हरियाणा सहित कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है।  दिल्ली में कल भी न्यूनतम पारा 5 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है।

देहरादून से लेकर केदारनाथ तक शीत का प्रकोप चरम पर आ रहा है ऐसे में नए साल का जश्न भी बर्फ़बारी के बीच पर्यटक मनाएंगे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top