Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

मसूरी में महिला ग्राम प्रधान ने निजी वेतन से महिलाओं को दिखाई द कश्मीर फाइल्स

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री द्वारा कश्मीरी पंडितों के साथ हुए कश्मीर में अन्याय को लेकर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल को उत्तराखंड में भी काफी अधिक अधिक पसंद किया जा रहा है फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छी कमाई कर रही है।

वही मसूरी में भी क्यारकुली भट्टा ग्राम प्रधान कौशल्या रावत द्वारा अपने 6 महीने के वेतन से ग्राम की महिलाओं को मसूरी कार्निवल सिनेमा में द कश्मीर फाइल को दिखाया गया इस मौके पर फिल्म को देखते समय महिलाएं रोती हुई नजर आए वहीं फिल्म समाप्त होने के बाद सब ने भारत माता की जय के नारे लगाए।

मीडिया से बात करते हुए क्यारकुली भट्टा ग्राम प्रधान कौशल्य रावत ने कहा कि द कश्मीर पाइल्स कश्मीर के पंडितों पर हुए अत्याचार पर आधारित है ऐसे में इस फिल्म को वह अपने ग्राम वासियों को दिखाने के लिये उनके द्वारा अपने 6 महीने का वेतन एकत्रित कर मसूरी के कार्निवल सिनेमा को बुक कराया और महिलाओं को फिल्म दिखाई गई। उन्होंने कहा कि कश्मीर फाइल कश्मीर पंडितों पर हुए अत्याचार की सच्ची कहानी है और फिल्म को देखकर सभी लोग रोने लगते हैं कि किस बर्बरता के साथ 30 साल पहले कश्मीरी पंडितों के साथ अत्याचार किया गया यहां तक कि ना महिलाओं को और ना ही बच्चों को छोड़ा गया ।महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है और यही कारण है कि प्रधानमंत्री द्वारा कश्मीर से धारा 370 और 35ंए को समाप्त किया गया जिससे सभी लोग समानता की जिंदगी जी सकें । उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग फिल्म को राजनीति कर रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है। विपक्षी दल के अन्य नेताओं को कश्मीर फाइल्स फिल्म पर सियासत नहीं करनी चाहिए. इस फिल्म को लेकर वह लोग देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अपने मकसद में सफल नहीं हो पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top