Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए पहली कैबिनेट बुलाने पर प्रीतम सिंह का ज़ोरदार हमला – धामी सरकार को घेरा

उत्तराखंड में सरकार बनने के बाद धामी सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए कमेटी गठन को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद से कांग्रेस सरकार को यूनिफॉर्म सिविल कोड के बहाने अन्य मुद्दों पर घेरने में लगी है.कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई और पलायन जैसे गंभीर मुद्दे सामने खड़े हैं, लेकिन यूनिफॉर्म सिविल कोड का जिक्र किया जाता है, इससे भाजपा का चाल चरित्र चेहरा उजागर हो गया है.

यूनिफॉर्म सिविल कोड के मुद्दे पर कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार का आड़े हाथ लिया है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक प्रीतम का कहना है कि भाजपा के संकल्प पत्र में सिविल कोड का कोई जिक्र नहीं है..कांग्रेस को लगता है  कि नई सरकार पहली कैबिनेट बैठक में बढ़ती महंगाई पर अंकुश कैसे लगे, इस पर चिंतन और मनन करेगी. इसके साथ ही बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था, विकास के अवरुद्ध कार्यों, लोकायुक्त पर चर्चा करेगी, लेकिन सरकार ने अपने चुनावी घोषणा-पत्र पर कोई चर्चा नहीं की.पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने मीडिया से बात करते हुए ये भी कहा कि यह वादा तो केंद्र में बैठी सरकार देश के लोगों से हर लोकसभा चुनाव में करती आ रही है, लेकिन अभी तक तो कोई वादा पूरा नहीं हुआ.वहीं, यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए कमेटी गठन की मंजूरी दिए जाने के पर प्रीतम सिंह ने कहा कि क्या कैबिनेट की बैठक इसलिए बुलाई गई थी कि इसमें एक समिति का गठन होना है.इससे अच्छा होता कि मुख्यमंत्री ऐसे ही अनाउंस कर देते.भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है.क्योंकि, भाजपा देश के अंदर अपनी सरकार की उपलब्धियों के माध्यम से चुनाव नहीं जीत सकती है और इसलिए हमेशा सांप्रदायिक सौहार्द को समाप्त करके समाज को तोड़ने का काम करती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top