Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

हैडलाइन-विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकार – पुष्कर सिंह धामी , मुख्यमंत्री 

न्यूज़ वायरस के लिए आशीष तिवारी की विशेष रिपोर्ट –

बीजेपी स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने भरा जोश – रोड शो में दिखाया दम 
भाजपा स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी 

मुख्यमंत्री जीएमएस रोड से घंटाघर तक शोभायात्रा में भी शामिल हुए भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस  पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं में खूब जोश भरा है।  स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा हमारा संगठन राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम के सिद्धांत पर चलता है।  डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने  राष्ट्रवाद की भावना पूरे देश में जगाई। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल,  भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के सपनों को आज माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भाजपा जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाली राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा हमारी पार्टी ने हमेशा प्रत्येक कार्य को अनुशासन के साथ पूर्ण करने का सिद्धांत दिया हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई जी का स्मरण करते हुए कहा कि अटल जी की वजह से उत्तराखंड अलग राज्य बना। आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के मार्गदर्शन में राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है। पूरे मनोयोग से  काम करना जनहित की सेवा करना ही हमारी प्राथमिकता रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए राज्य में नई सरकार के गठन के साथ ही कई संकल्प लिए गए हैं । राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ  विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य करेगी। सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।  हमारी प्राथमिकता हमेशा ही अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार एवं प्रशासन की सेवा पहुंचाना होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता से किए वादे के अनुसार यूनिफॉर्म सिविल कोड जल्द ही उत्तराखंड में लागू करेंगे। सरकार ने पर्यावरण मित्रों का एक दिन का मानदेय बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया है।  नए बजट में सरकार ने गरीब परिवारों हेतु एक साल में तीन सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया है, जो पूरा किया जाएगा।  उत्तराखंड देव भूमि, योग भूमि के साथ ही वीर सैनिकों की भूमि भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड में वृद्धावस्था पेंशन योजना पर बड़ा फैसला लेते हुए अब पति-पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में जो विकास हुआ है, उन्हें विभिन्न प्रकार की  गतिविधियों के माध्यम से जनता तक पहुंचाया जाएगा । अन्त्योदय के आदर्श वाक्य पर काम करते हुए हम समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सामाजिक एवं आर्थिक  रूप से ऊपर उठाने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top