Flash Story
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री
दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने संभाली भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड की प्रदेश महामंत्री की कमान — नैनीताल से उभरा भाजपा का युवा चेहरा
UPSC में पारदर्शिता की बड़ी जीत: प्रीलिम्स के तुरंत बाद अब ‘प्रोविजनल आंसर-की’—युवा अभ्यर्थी विदुषी पांडेय व हिमांशु कुमार की पहल चर्चा में
भगत सिंह कोश्यारी ने किया देश की सबसे ऊंचाई वाली सड़क पर एमटीबी चैलेंज का शुभारंभ
देहरादून में जीएसटी 2.0 पर विशेष कार्यशाला, उद्योग संगठनों संग गहन चर्चा
सीडीओ डॉ. सैनी ने 16 अंतर्राष्ट्रीय दर्रों की चढ़ाई पार कर बनाया कीर्तिमान
उत्तराखंड में रोजगार का स्वर्णिम युग: पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड व किमाड़ी क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, सड़कों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश

देहरादून  की बुजुर्ग महिला ने राहुल गाँधी के नाम की जायदाद

देहरादून निवासी पुष्पा मुन्जियाल पुत्री मेघराज निवासी प्रेम धाम, 25 नेहरू रोड़, डालनवाला, देहरादून ने अपनी सारी सम्पत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद  राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में बसीयतनामा पेश किया है।
इस खबर की जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने मीडिया को दी है जिसमें बताया गया कहा कि  राहुल गांधी के नाम अपनी सम्पत्ति का बसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिंह को उनके यमुना काॅलोनी स्थित आवास पर सौंपते हुए  पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वे  राहुल गांधी  के  विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं।

उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढकर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। चाहे श्रीमती इन्दिरा गांधी हो, चाहे राजीव गांधी हों उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी।कांग्रेस अध्यक्षा  सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है।  पुष्पा मुन्जिवाल ने न्यायालय में अपनी सम्पत्ति का पूर्ण व्यौरा देते हुए  राहुल गांधी के नाम बसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे उपरान्त मेरी पूरी सम्पत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाय।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष  लालचन्द शर्मा,  सीमा जौहर, अमित कुमार, अजय नेगी, नवीन जोशी, सीताराम नौटियाल आदि अनेक लोग उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top