बजट है तो इस बार ताईयो नो तामागो को होंठों से ज़रूर लगाइएगा – बेहद रसीला है ये राजा

गर्मियों का सीजन आते ही मार्केट में आम की भरमार आ जाती है। दुनिया भर में कई किस्मों के आम पाए जाते हैं। जिसकी कीमत 50 से लेकर 500 रुपए तक होती है। लेकिन अगर हम कहें कि मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक ऐसे किस्म की आम मिलता है, जिसकी कीमत 2.7 लाख रुपए प्रति किलो है, तो आप हैरान रह जाएंगे। लेकिन यह बात शत प्रतिशत सच है की जबलपुर में एग ऑफ सन यानी सूरज का अंडा नाम से मशहूर इस आम की खेती की जाती है। पर्पल कलर का यह आम दुनिया भर में मशहूर है।

यूँ तो लखनऊ में ही  अनेकों किस्म के रसीले और स्वादिष्ट आम की वेरायटी आपको मिल जाएगी लेकिन जो आम हम आपको ख़बरों मेइबन खिलाने जा रहे हैं वो सबसे ख़ास है। फलों में आम फलों का राजा है, इसलिए शायद दुनिया भर में आम के प्रेमी सबसे ज्यादा होते है। लेकिन अगर आप टाइयो नो टमैगो नाम के इस किस्म के आम को खाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपनी जिंदगी भर की कमाई चुकानी पड़ सकती है। दरअसल, मध्यप्रदेश के जबलपुर में जापान का फेमस मियाज़ाकी किस्म का आम लगाया जा रहा है। आमतौर पर ये आम जापान के क्यूशू प्रान्त में मियाज़ाकी शहर में उगाए जाते हैं। जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत 2.7 लाख रुपए प्रति किलोग्राम है। अब आप इस राजा साहेब की तरह मशहूर बैंगनी आम की अहमियत समझना चाहते हैं तो बता दें कि इस आम की कीमत और खासियत को देखते हुए इस बगीचे की सुरक्षा के लिए 3 गार्ड और 9 कुत्तों को लगा कर रखा है ताकि यहां किसी भी प्रकार की चोरी ना हो सके। एक आम की कीमत है 21 हजार  CCTV से होती रखवाली

इंटरनेशनल मार्केट में इसका दाम करीब 2.70 लाख प्रति किलो है: बता दें कि इस दुर्लभ आम की कीमत शेयर मार्केट में बहुत ही ज्यादा है। दुनिया के बाजार में इसकी कीमत 2.70 लाख रुपये प्रति किलो है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में इस आम के उगाए जाने की बात कही जा रही है। इंटरनेशनल मार्केट में इस आम की कीमत 2.70 लाख रुपए किलो के करीब है। भारत में यह एक आम 21 हजार रुपये तक में खरीदा जा चुका है।

जबलपुर में इन आमों की खेती करने वाले संकल्प परिहार ने बताया कि एक बार चेन्नई जाते समय एक व्यक्ति ने उन्हें इस आम के दो पेड़ दिए थे और कहा था कि इस पेड़ को बच्चे की तरह संभालना। जब उन्होंने यह पेड़ लगाया तो इसे बढ़ता दे वह भी हैरान थे, क्योंकि इसमें लगने वाले फल का कलर रूबी था, जो साधारण आम फलों से काफी अलग था। बाद में उन्हें पता चला कि यह मशहूर टाइयो नो टमैंगो आम है।दुनिया का सबसे महंगा आम जापान के मियाजाकी प्रांत में मिलने वाला “ताईयो नो तामागो” आम की खेती अब बिहार में भी होने लगी है। बता दें की पूर्णिया जिला में इस नस्ल का इकलौता पेड़ 25 साल से उपलब्ध है।जानिए इस अनोखे आम की खासियत: आम की सुरक्षा के लिये हमने सीसीटीवी कैमरा और केयर टेकर रखा हुआ है। यह आम का कलर ही नहीं बल्कि इसका मंजर भी अलग किस्म का होता है। जब मंजर निकलता है तो यह सुनहरे रंग कलर का होता है। आम को जैसे-जैसे धूप मिलती है। यह गोल्डन कलर का हो जाता है। तो आप भी अगर आम के शौक़ीन हैं और बजट का कोई मसला नहीं है तो एक बार इस गर्मियों में ताईयो नो तामागो को होंठों से ज़रूर लगाइएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top