Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

राज्यपाल ने दिया 12 महिलाओं को तीलू रौतेली सम्मान पुरुस्कार – मंत्री रेखा आर्य ने दी बधाई

न्यूज़ वायरस के लिए आशीष तिवारी की रिपोर्ट

2006 से महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं और किशोरियों के लिए हुई थी तीलू रौतेली पुरस्कार की शुरूआत

देहरादून में स्त्री शक्ति तीलू रौतेली व आंगनबाड़ी पुरुस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड की 12 महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया, साथ ही 35 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शिरकत की तो वही विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपुर विधायक खजानदास जी ने की।

बाल विकास विभाग की ओर से राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए अल्मोड़ा जिले से साहित्यिक क्षेत्र में कार्य के लिए डॉ. शशि जोशी, खेल के क्षेत्र में कार्य के लिए बागेश्ववर जिले से दीपा आर्य, चमोली जिले से सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए मीना तिवाड़ी, बालिका शिक्षा एवं सामाजिक कार्य के लिए चंपावत जिले से मंजू बाला, पत्रकारिता के क्षेत्र में देहरादून जिले से नलिनी गोसाई, खेल के क्षेत्र में हरिद्वार जिले से प्रियंका प्रजापति, शिक्षा एवं स्वच्छता के क्षेत्र में नैनीताल जिले से विद्या मर्तोलिया, अदम्य साहसिक कार्य के लिए पौड़ी से सावित्री देवी, महिला स्वयं सहायता के क्षेत्र में कार्य के लिए पिथौरागढ़ जिले से दुर्गा खड़ायत, आजीविका संवर्द्धन के क्षेत्र में कार्य के लिए रुद्रप्रयाग जिले से गीता रावत, सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए उत्तरकाशी जिले से लता नौटियाल एवं खेल के क्षेत्र में कार्य के लिए ऊधमसिंहनगर जिले से प्रेमा नौटियाल को सम्मानित किया गया।महिला सशक्तिकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए चयनित महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है मैं इस पुरस्कार के चयन के लिए सभी को शुभकामनाएं देती हूं। साथ ही कहा कि इससे अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। वही कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं। आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपना परचम लहरा रही हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि समाज मे भ्रूण हत्या एक महापाप है जिससे समाज मे लैंगिक असमानता फैली है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा इसी असमानता को खत्म करने के लिए पूर्व में साईकल यात्रा और अब कांवड़ यात्रा निकाली गई ,इस यात्रा के माध्यम से समाज को यह संदेश देने का काम किया गया कि हमारे समाज मे जो अधिकार बालको का है वही अधिकार बालिकाओ का भी है।

प्रदेश में अब हर साल अधिकतम 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाएगा जिसमे हर जिले से एक महिला को इसके लिए चयनित किया जाएगा और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरीश चंद्र सेमवाल सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top