उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष का पदभार संभालने के बाद कांग्रेस विधायक यशपाल आर्य ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से विधानसभा में
शिष्टाचार भेंट की | 
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनने पर अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी| शिष्टाचार भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष के बीच सदन संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई| वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष से आगामी सत्रों के दौरान शांतिपूर्वक एवं सुचारु रुप से सदन संचालन के लिए सहयोग की अपेक्षा की |
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि सदन के सफल संचालन एवं रचनात्मक कार्य के लिए वह सदा सकारात्मक भूमिका निभाएंगे। आपको बता दें कि इस मुलाकात के दौरान हल्द्वानी से विधायक सुमित हृदयेश भी साथ रहे और दोनों ही कोंग्रेसी नेताओं ने लम्बे समय तक आगामी सत्र को लेकर विचार मंथन किया। 

