Flash Story
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले
“उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत : मुख्यमंत्री धामी”
देहरादून के कियान्श कौशिक ने चमकाया नाम—नॉर्थ इंडिया ज़ोन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री

किसी पार्टी में जाना होगा तो छिपकर नहीं जाऊंगा – प्रीतम सिंह

कांग्रेस विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने खुद के भाजपा में जाने की खबरों का खंडन किया है.प्रीतम सिंह ने कहा कि मेरे खिलाफ भ्रामक प्रचार किया जा रहा है.कांग्रेस भवन में मीडिया से बात करते हुए पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि वह इन भ्रामक प्रचार करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे.उन्होंने कहा कि वह ऐसे भ्रामक प्रचार से आहत हुए हैं.प्रीतम सिंह ने कहा कि यदि वह किसी पार्टी में जाएंगे तो छिपकर नहीं जाएंगे. यदि उन्हें किसी पार्टी में जाना होगा तो छिपकर नहीं जाएंगे.

आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से कद्दावर कोंग्रेसी लीडर प्रीतम सिंह के भाजपा में जाने को लेकर चर्चाएं तेज थीं जिस पर आखिरकार विधायक प्रीतम सिंह ने चुप्पी तोड़ते हुए ये बातें कही है आपको बता दें कि इस बेहद ख़ास प्रेस वार्ता में पार्टी के भी मौजूद रहे जिन्होंने इस अफवाह को लेकर अपनी अपनी सफाई दी है। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल मौजूद रहे.

भाजपा में शामिल होने और बगावत कर पार्टी के कई विधायकों के साथ अलग गुट बनाने जैसे अफवाह से आहत दिख रहे पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के विधायक प्रीतम सिंह ने आज खुद के भाजपा में जाने की खबरों का खंडन करते हुए उनके खिलाफ भ्रामक प्रचार किए जाने की बात कही है.इस दौरान भावुक नज़र आ रहे  प्रीतम सिंह ने कहा कि उनके पिता गुलाब सिंह 8 बार विधायक रहे हैं और कांग्रेस की सेवा करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह खुद भी छठी बार विधायक बन कर आए हैं.लेकिन इसके बावजूद उनके खिलाफ लगातार भाजपा में शामिल होने का भ्रामक प्रचार किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top