Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

अगर आप भी ट्रेन में करते हैं ये काम, तो संभल जाएं – बदल गए नियम 

अगर आप भी रेलवे का सफर करते हैं तो आप को ये खबर जरूर पढ़ लेनी चाहिए। जी हां भारतीय रेलवे ने  ट्रेन में यात्रा से जुड़े कुछ नियमों में बड़ा बदलाव किया है। जिसकी जानकारी हर यात्री को होना जरूरी है। आपको बता दें IRCTC ने जानकारी देते इस नियम की के बारे में बताया है।
आपको बता दें ये नए नियम में मुख्य रूप से रात में यात्रा करने वाले यात्रियों पर लागू होंगे। अगर आप भी रात को कहीं सफर करने जा रहे हैं, तो आपके लिए ये नियम जानना जरूरी है। दरअसल रेलवे बोर्ड को यात्रियों द्वारा रात में मोबाइल पर जोर से बात करने और गाना सुनने संबंधी शिकायतें मिल रही थीं। जिसके लेकर अन्य यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। इसी शिकायत के चलते रेलवे ने बदलाव करते हुए नया नियम बना दिया है। आइए जानते हैं क्या है वो नियम।
रात 10 बजे के बाद नहीं होगा ये काम —

आपको बता दें यात्रियों की शिकायत के बाद रेलवे बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है कि अब ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं और रात 10 बजे के बाद मोबाइल पर तेज आवाज में बात कर रहे हैं तो आपको ये आदत भारी पड़ सकती है। नए नियम के अनुसार न ही यात्री रात के सफर के दौरान तेज आवाज बात कर पाएंगे और न ही म्यूजिक सुन सकेंगे। अगर इस नियम का उल्लंघन करते पाए गए तो नियमों के तहत आप पर कार्रवाई हो सकती हे।

इन बिंदुओं पर प्रशासन हुआ सख्त —

आपको बता दें अगर ट्रेन में सो रहे यात्रियों को परेशानी होती है तो इस कंडीशन में रेल प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस मुद्दे पर यात्रियों की समस्या का तत्काल निराकरण करना रेल प्रशासन का काम होगा। आपको बता दें मोबाइल पर बात करने और संगीत सुनने के अलावा, लोगों द्वारा रात में लाइट बंद होने की शिकायत भी पाई गई थी। इसके लिए बनाए गए नए नियम के मुताबिक रात के सफर के दौरान नाइट लाइट को छोड़कर सभी लाइटें बंद करनी होंगी। चेकिंग स्टाफ, RPF, इलेक्ट्रीशियन, कैटरिंग स्टाफ और मेंटेनेंस स्टाफ रात में शांतिपूर्वक काम करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top