Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

राजधानी देहरादून में  एसी-कूलर सब बेकार, पारा फिर 40 डिग्री पार

दून व आसपास के इलाकों में बारिश होने के बाद दो दिन गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन सोमवार को सूरज ने फिर आंखें तरेर लीं और अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 25.3 डिग्री दर्ज किया गया।

देहरादून की बात करें तो पिछले 15 दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। लिहाजा लोगों को पिछले 15 दिनों से जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक दशक का गर्मी का रिकॉर्ड भी टूट चुका है। हालांकि, मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई कि 15 जून से मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश के आसार हैं, लेकिन जिस तरीके से सूरज ने आंखें तरेरी हैं, उसे देखते हुए मौसम विज्ञानी भी भौचक हैं।

उधर, मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में दून में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को पंतनगर में 39.9 डिग्री, मुक्तेश्वर 29.6 डिग्री और टिहरी में 29 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटों में उत्तरकाशी, और चमोली जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है, 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top