Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

सहारनपुर सीट से लोकसभा लड़ सकते है मुजतबा मलिक 

इंडिया गठबंधन की होगी देश भर में जीत : मुजतबा मलिक

सहारनपुर  : मुजतबा मलिक ने सहारनपुर लोकसभा कांग्रेस के खाते में आने पर सहारनपुर लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी करते हुए कहा कि सहारनपुर लोकसभा से इस बार कांग्रेस हाईकमान से अति पिछड़े तेली समाज को सहारनपुर लोकसभा का टिकट देने की मांग की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मुजतबा मलिक एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से वो सहारनपुर लोकसभा से मज़बूत दावेदार है सहारनपुर में सपा कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में इंडिया गठबंधन के रूप में अगर उनको प्रत्याशी बनाया जाता है तब उनकी जीत पक्की है उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूर्व में एक माह पहले कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहारनपुर को आवेदन कर चुके है गठबंधन की घोषणा होने की इंतज़ार थी जल्द ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहारनपुर ने भी इस बारे में मेरी दावेदारी से कांग्रेस हाईकमान को भी अवगत करा दिया है।

संक्षिप्त परिचय ; छात्र जीवन से एनएसयूई ,युवा कांग्रेस से कांग्रेस पार्टी से जुड़ाव ,ज़िला कांग्रेस में महामंत्री ,मुजफ्फराबाद ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष रहे ,  पार्टी के अच्छे और बुरे समय में हमेशा पार्टी के साथ रहे , दावेदारी का आधार, पूरे जिले में तेली समाज की संख्या और पार्टी का निष्ठावान मोहम्मद -मुजतबा मलिक एडवोकेट पुत्र मोहम्मद -यामीन, पता -आर्य नगर छुटमलपुर सहारनपुर शैक्षिक योग्यता -MA ,एलएल.बी. उम्र -42 वर्ष कांग्रेस पार्टी से जुड़ाव —NSUI, युवा कांग्रेस में कार्य किया , पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार में दर्जधारी रहा मौजूदा समय में -अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी OBC विभाग में राष्ट्रीय सचिव और उत्तराखंड प्रभारी है।

मुजतबा  मलिक एडवोकेट ने कहा कि पार्टी से टिकट की मांग की गई है। पार्टी को जो बेहतर प्रत्याशी लगे पार्टी किसको चुनाव लड़ाये ये सब कांग्रेस आलाकमान का निर्णय है इस में हम सब पार्टी के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top