Flash Story
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम

सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर की स्वास्थ्य टीम कर रही सराहनीय कार्य – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में सिक्स सिग्मा हैल्थ केयर-हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज के चिकित्सकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिक्स सिग्मा की टीम ने चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को विशेष रूप से केदारनाथ में जिस प्रकार मेडिकल सेवाएं प्रदान की गई, यह सराहनीय प्रयास हैं। उन्होंने कहा कि सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर की स्वास्थ्य टीम द्वारा सरकार को जो सहयोग प्रदान किया जा रहा है, उसके लिए उनकी पूरी टीम साधुवाद के पात्र है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिक्स सिग्मा हैल्थ केयर ने यात्रा सीजन में 50 हजार से अधिक लोगों को सेवाएं दी, यह एक बड़ी उपलब्धि है। इस बार चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई थी। चारधाम यात्रा का प्रबंधन भी सरकार के लिए चुनौती थी। सभी के सहयोग से चारधाम यात्रा का सफल संचालन किया गया। उन्होंने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक वृद्धि होगी। श्रद्धालुओं को मूलभूत आवश्यकताओं के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए अभी से प्रयास किये जा रहे हैं। इस अवसर पर सिक्स सिग्मा हैल्थ केयर के सीईओ डा. प्रदीप भारद्वाज, डायरेक्टर डा.अनीता भारद्वाज एवं सिक्स सिग्मा हैल्थ केयर के डॉक्टर्स उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top