Flash Story
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना
उत्तराखंड में 10-12th के बोर्ड रिजल्ट 30 अप्रैल को होंगे घोषित, ऐसे करें चेक 

बिस्तर से उठते ही चकराने लगता है सिर, तो समझें घेर चुकी है ये भयंकर बीमारी 

चक्कर आना या सिर घूमना एक आम समस्या दिखाई देती है। इसलिए लोग इसे नजरअंदाज करते रहते हैं और खतरनाक बना देते हैं। अगर सुबह के समय या बिस्तर से उठते हुए आपका भी सिर घूमने लगता है, तो यह किसी भयंकर बीमारी का लक्षण हो सकता है। चक्कर क्यों आते हैं? पहले यह समझ लें कि चक्कर आना कोई बीमारी नहीं है। बल्कि यह दूसरी बीमारियों का संकेत होता है। चक्कर आने के कई कारण  हो सकते हैं। खासतौर से आंख-कान जैसे अंगों में गड़बड़ी आने पर सिर चकराने लगता है।
अचानक बीपी गिरना
हेल्थलाइन के मुताबिक, ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट आने के कारण भी चक्कर आ सकते हैं। बीपी कम होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं और आपको इसे कंट्रोल में रखना चाहिए। क्योंकि हाई बीपी भी खतरनाक समस्या है।

दिल की मांसपेशी कमजोर होना

दिल में गड़बड़ी होने के कारण भी बिस्तर से उठते समय सिर चकराने लगता है। क्योंकि, जब दिल की मांसपेशी सख्त और कमजोर हो जाती हैं तो वह कम खून फेंकने लगता है। जिसके कारण चक्कर आ सकते हैं।

पानी की कमी से चक्कर आना

चक्कर आने का सबसे आम कारण डिहाइड्रेशन है। अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो शरीर में पानी की कमी होना स्वाभाविक है। वहीं, किसी चोट के कारण खून निकलने जैसी समस्या भी चक्कर आने का कारण बन सकती है।

हार्ट अटैक

अगर सुबह के समय चक्कर आते हैं, तो यह हार्ट अटैक आने का संकेत भी हो सकता है। क्योंकि, दिल में गड़बड़ी आने के कारण ब्लड पंप नहीं हो पाता है, जिसके कारण चक्कर आने लगते हैं। वहीं, हार्ट अटैक आने के दौरान भी चक्कर आते हैं।

चक्कर आने की अन्य वजहें
  • हीट एग्जॉक्शन
  • खून की कमी
  • असामान्य धड़कन
  • मल्टीपल स्क्लेरोसिस
  • इंफेक्शन
  • एंग्जायटी डिसऑर्डर
  • बेनाइन पोजीशनल वर्टिगो
  • कान में पानी भरना, आदि
 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top