Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

यूक्रेन के खारकीव में गोलीबारी में भारतीय छात्र की मौत

विशेष रिपोर्ट – फ़िरोज़ गाँधी

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध का मंगलवार को एक भारतीय छात्र की मौत की खबर आ रही है। खारकीव में हुई गोलीबारी के दौरान एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। विदेश मंत्रालय का कहना है कि यूक्रेन के खारकीव में आज सुबह गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई। मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है। मृतक का नाम नवीन बताया जा रहा है। कर्नाटक का रहने वाला भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में चौथे वर्ष का स्टूडेंट था।

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए नवीन के हॉस्टल के साथी श्रीधरन गोपालकृष्णन ने कहा, “यूक्रेन के समयानुसार, आज सुबह करीब साढ़े दस बजे नवीन की गोली लगने से मौत हो गई। वह एक किराना स्टोर के सामने लाइन में खड़ा था तभी रूसी सेना ने लोगों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हमें नवीन के शव के बारे में कोई जानकारी नहीं है, हम में से कोई भी अस्पताल नहीं जा सका।”

चेन्नई के श्रीधर ने कहा कि उन्होंने अब एक छात्रावास के बंकर में शरण ली है और उनकी यहां से निकासी के प्लान के बारे में कोई खबर नहीं है। “केवल अफवाहें, भारतीय अधिकारियों से कोई कम्युनिकेशन नहीं था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top