Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की बैठक में निर्देश –

उत्तराखंड में अध्यक्ष (राज्य मंत्री) उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग मुकेश कुमार ने जनपद देहरादून में अनुसूचित जाति हेतु संचालित समस्त विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देहरादून झरना कमठान सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

अध्यक्ष ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की अगली बैठक में सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों के अनुसूचित जाति वर्ग के लाभार्थियों की सूची तथा विस्तृत विवरण प्रस्तुत करेंगे।

अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों को पारदर्शिता तथा प्रभावी ढंग से मिलना चाहिए। कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से किया जाना चाहिए। उन्होंने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों से उनके विभागों द्वारा अनुसूचित वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी ली। मा0 अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति का प्रभावी अनुश्रवण किया जाना चाहिए। विभागों में सेवायोजन के संबंध में आरक्षण के नियमों का पालन किया जाना चाहिए।

अनुसूचित जाति के लिए संचालित योजनाओं का ब्लॉक, तहसील तथा ग्राम पंचायत स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। इसके लिए प्रत्येक विभाग में नोडल अधिकारी निर्धारित किए जाने चाहिए। ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को योजनाओं के प्रचार प्रसार में लगाया जाना चाहिए, ताकि धरातल स्तर पर योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को मिल सकें। होम स्टे, हॉर्टिकल्चर, पर्यटन विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को व्यापक स्तर पर मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top