इश्क़ से पहले जानिए भारतीय नियम-कानून, नहीं पड़ेगा पछताना

प्यार का रिश्ता अपनेआप में बेहद अनोखा होता हैं जिसमें दोनों पार्टनर एक-दूसरे के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। ऐसे में आपको अपने फायदे के कानूनी दांव-पेंच और नियम-कानून जान लेने चाहिए ताकि किसी तरह की दिक्कत ना उठानी पड़े। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही नियम बताने जा रहे हैं जो हर भारतीय प्रेमी जोड़े को जरूर जान लेने चाहिए।लिव-इन रिलेशनशिप कानून

शादी किए बिना कपल्स का रहना यानी लिव-इन रिलेशन का चलन समय के साथ तेजी से बढ़ा है। लिव-इन रिलेशनशिप में दोनों पार्टनर्स को मर्जी से फिजिकल रिलेशन बनाने की भी पूरी तरह आजादी है। वयस्क होने के बाद व्यक्ति किसी के साथ रहने या शादी करने के लिए आजाद है। लेकिन जिस तरह पति-पत्नी का तलाक होने पर पति, पत्नी को खर्चा-भत्ता देता है, उसी प्रकार लिव इन रिलेशन खत्म होने पर कोर्ट आखिरी फैसला लेगा और जुर्माना भी लगा सकता है।

प्रेम विवाह करने वालों के लिए कानून

आप अपनी पसंद के आधार पर किसी भी धर्म और जाति के लड़के या लड़की से शादी कर सकते हैं। आपको ये संवैधानिक अधिकार दिया गया है। अगर आप दोनों बालिग हैं तो शादी कर सकते हैं। इसके लिए न्यायालय में जाकर रजिस्टर मैरिज कर सकते हैं। आप पुलिस से मदद ले सकते हैं।होटल में ठहरने के नियम

भारतीय कानून बालिग कपल्स को ये अधिकार देता है कि वे कहीं भी जाकर किसी भी होटल में रुक सकते हैं। ऐसा कोई भी कानून नहीं है जो बालिग कपल्स को एक साथ होटल में ठहरने से रोके। लेकिन इसके लिए दोनों पार्टनर को अपना पहचान पत्र और जरूरी डॉक्यूमेंट की कॉपी देनी होगी। कई होटल्स में लोकल आईडी एक्सेप्ट नहीं की जाती इसलिए होटल में रुकने से पहले वहां के नियम व शर्तें जरूर जान लें।

सार्वजनिक जगह पर बैठने के नियम

अगर आप शादीशुदा नहीं भी हैं तो आप किसी भी सार्वजनिक जगह पर बैठ सकते हैं। आईपीसी की धारा 294 के तहत अगर कोई सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकत करता है तो उसे 3 महीने तक की सजा सुनाई जा सकती है। लेकिन कई बार देखा गया है कि इस धारा का दुरुपयोग किया जाता है। हमेशा ध्यान रखें सार्वजनिक जगह पर ऐसी कोई हरकत न करें। अगर आप किसी सार्वजनिक जगह पर बैठकर बात कर रहे हैं तो पुलिस अरेस्ट नहीं कर सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top