जानिए कौन हैं सैन्य धाम उत्तराखंड के महामहिम बने लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ?

देहरादून से कार्यकारी संपादक आशीष तिवारी की रिपोर्ट –

लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।आपको बता दें कि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह डेप्‍युटी चीफ ऑफ आर्मी स्‍टाफ भी रह चुके हैं। मिलिट्री ऑपरेशन के एडिशनल डायरेक्‍टर जनरल के रूप में वह चीन से जुड़े मामले को भी संभाल चुके हैं। महत्‍वपूर्ण सैन्‍य बैठकों के लिए वह सात बार चीन जा चुके हैं।

उत्तराखंड के नवनियुक्त गवर्नर


जानिए कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ?
लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह कई पदकों से सम्मानित अधिकारी हैं। लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने लगभग चार दशक तक देश सेवा की, फरवरी 2016 को गुरमीत सिंह सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने सेना में अपनी सेवा के दौरान अलग अलग भूमिकाएं निभाई जिनमें सेना के उप प्रमुख, सहायक जनरल और कश्मीर में नियंत्रण रेखा की निगरानी करने वाली 15वीं कोर के कोर कमांडर के पद पर काम किया।


लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने सैन्य संचालनों के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में चीन से जुड़े परिचालन और सैन्य रणनीतिक मुद्दों को भी संभाल रहे थे। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह सेना में रहने के दौरान, एक दशक से अधिक समय तक कई विशेषज्ञ समूहों, संयुक्त कार्य समूहों, वार्षिक संवादों और चीन अध्ययन समूह की बैठकों का हिस्सा रहे हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने महत्वपूर्ण सैन्य कूटनीतिक और सीमा या वास्तविक नियंत्रण रेखा की बैठकों के लिए सात बार चीन का दौरा किया। डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कोर्स और नेशनल डिफेंस कॉलेज से स्नातक, लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने चेन्नई और इंदौर विश्वविद्यालयों से दो एम.फिल किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top