Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

पुलिस मुख्यालय पहुंचे सीएम धामी – गौरा शक्ति एवं पब्लिक आई-ऐप’’ का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पुलिस मुख्यालय का भ्रमण किया गया जहां पर एक  प्रस्तुतीकरण के माध्यम से उन्होंने पुलिस कार्य प्रणाली, पुलिस के समक्ष चुनौतियां, भविष्य की कार्य योजना आदि के संबंध में प्रस्तुतीकरण देखा।इसके बाद सीएम धामी ने कई निर्देश दिये आइये आपको सिलसिलेवार आज दिए गए निर्देशों की जानकारी देते हैं – 1-  विभाग में कर्मचारियों के साथ-साथ अधिकारियों की भी जवाबदेही तय की
जायेगी।
2-    उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम-2018 को और सख्त बनाया जायेगा।
3-    बाहरी राज्यों से उत्तराखण्ड में आने वाले लोगों के सत्यापन (Verification) की प्रक्रिया को और सुदृढ़ किया जायेगा ।
4-    पीएसी कर्मचारियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु ट्रकों के बजाय बसें उपलब्ध करायी जायेंगी।
5-    पुलिस के वाहनों एवं भवनों में भी सुधार किया जायेगा।
6-    पुलिस में खेल कोटे की भर्ती शीघ्र शुरु की जायेगी।
7-    पुलिस की शासन में लम्बित समस्त नियमावलियों को शीघ्र स्वीकृत किया जायेगा।
8-    इनामी अपराधियों हेतु उ0प्र0 की तर्ज पर पुरस्कार राशि बढ़ायी जायेगी।
9-    पुलिस कमर्मचारियों के रु04600/-ग्रेड -पे के सम्बन्ध में सरकार संवेदनशील है और इस सम्बन्ध में कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया गया है। इसमें शीघ्र निर्णय लिया जायेगा।
10-    उत्तराखण्ड में शीघ्र ही एंटी ड्रग पॉलिसी बनायी जायेगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के दो ऐप ’’गौरा शक्ति एवं पब्लिक आई-ऐप’’ का शुभारम्भ किया। गौरा शक्ति ऐप से महिलाओं को किसी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जायेगी।  पब्लिक आई-ऐप से जनता किसी भी अपराध एवं घटना की जानकारी फोटो, विडियों एवं टैक्स्ट के माध्यम से सम्बन्धित जनपद एवं डायल 112 को अवगत करा सकेंगे।  

अभियोगों की विवेचना में गुणात्मक सुधार तथा सफल अनावरण हेतु Smart Evidence Collecting Tool Kit Tablet विवेचकों को वितरित किये गये इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिये जाने हेतु गंगोत्री-I पर्वत समिट करने जा रहे एसडीआरएफ के पर्वतारोहण दल को  मुख्यमंत्री  द्वारा Flag off किया गया।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड शासन से अपर सचिव गृह- आनंद वर्धन, सचिव कार्मिक- अरविंद सिंह ह्यांकी, सहित पुलिस विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक- पीएसी-  पी वी के प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन-  अभिनव कुमार, पुलिस महानिरीक्षक पीएम-  अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था-  वी मुरुगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा-  संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक-  ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक SDRF-  पुष्पक ज्योति सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top