Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

गोर्खाली सुधार सभा के 85वें स्थापना दिवस की मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई।

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून गढ़ी कैंट में गोर्खाली सुधार सभा के 86 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। गोर्खाली सुधार सभा ने केक काटकर धूम धाम से 86वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में रक्तदान शिविर की आयोजन किया गया जिसमे भारी संख्या में लोगों ने रक्तदान भी किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली सुधार सभा के सभी पदाधिकारियों को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा किसी भी समाज की पहचान उसकी सांस्कृतिक विरासत से होती है।

उन्होंने कहा अपनी संस्कृति के संरक्षण के लिए गोर्खाली सुधार सभा बहुत सराहनीय कार्य कर रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 19 अप्रैल को लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अध्यक्ष पदम थापा, प्रभा शाह, वंदना, मधुसूदन शर्मा, पूजा सुब्बा,पीएस गुरुग, सीबी थापा, बीएस खत्री, डीएस खड़का, जीवन कुमार क्षेत्री, डीबी थापा, जीवन कुमार क्षेत्री, राम सिंह थापा, लीला शर्मा, कमला थापा, ओपी गुरूंग, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top