Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

बेरोज़गारी पर मंत्री सौरभ बहुगुणा का वार – औद्योगिक संस्थानों के सहयोग से रोज़गार के खोलेंगे नए द्वार 

उत्तराखंड में जल्द युवाओं को रोजगार के नए द्वार खुलते नज़र आएंगे। प्रदेश के युवा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधानसभा में स्पीकर ऋतू खंडूरी भूषण के साथ कोटद्वार में कौशल विकास की योजनाओं पर समीक्षा करते हुए ये बात कही है। आपको बता दें कि कौशल विकास विभाग के कामकाज की समीक्षा के लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण एवं कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कौशल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। विधान सभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी भूषण ने विशेष तौर पर कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में कौशल विकास विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की…. इस दौरान उन्होंने अधिकारीयों को कई सुझाव और निर्देश भी दिए हैं।

विधानसभा भवन में विधानसभा अध्यक्ष के सभागार कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कौशल के क्षेत्र में युवाओं को दी जाने वाली ट्रेनिंग एवं कोर्सों की जानकारी ली | विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि ऐसी योजनाएं बनाएं, जिससे युवाओं को लाभ मिले, साथ ही योजना बनाते समय भौगोलिक परिस्थितियों का भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा की कौशल विकास द्वारा रोजगार के नये अवसर पैदा करने के लिए नौजवानों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार कुशल बनाकर रोजगार मुहैया कराया जाना आवश्यक है । शिक्षा के साथ युवाओं के हुनर को निखारना बेहद जरूरी है। बैठक के दौरान कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा बेरोज़गारी को लिए नए रोज़गार के अवसर बनाये जाने के लिए गंभीर नज़र आये और उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश के सभी औद्योगिक संस्थानों के साथ बैठक कर प्रदेश के प्रशिक्षित युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार दिए जाने के संबंध में वार्ता की जाएगी | कौशल विकास मंत्री ने भी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जितने लोगों ने प्रशिक्षण लिया उनमें से कितने लोग रोजगार पा चुके हैं इसकी जानकारी होना आवश्यक है |

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग के अधिकारी राज्य के औद्योगिक संस्थाओं से संपर्क करें एवं ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार राज्य में ही उपलब्ध करवाएं | उन्होंने कहा कि कौशल विकास का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना ही नहीं बल्कि युवाओं को रोजगार सृजित करना भी है |

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की औद्योगिक संस्थाओं को जिस प्रकार का स्किल चाहिए उसी प्रकार का प्रशिक्षण युवाओं को दिया जाए जिससे प्रदेश के युवा को प्रदेश में ही रोजगार मिल सके एवं पलायन पर भी रोक लग सके| इस अवसर पर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के संदर्भ में भी अधिकारियों से जानकारी ली गई| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार में विशेष तौर पर अधिकारियों से सिडकुल से संपर्क करने के लिए कहा जिससे स्थानीय प्रशिक्षित युवाओं को सिडकुल में रोजगार के अवसर प्रदान हो सके|

इस अवसर पर कौशल विकास विभाग के सचिव विजय कुमार यादव, उपनिदेशक चंद्रकांता, उपनिदेशक ट्रेनिंग पंकज कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर राजेंद्र वाल्दिया सहित अन्य आधिकारी मौजूद थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top