Flash Story
E PAPER OF 11 FEBRUARY 2025
E PAPER OF 10 FEBRUARY 2025
देहरादून : पद संभालते ही एक्शन में आये मेयर सौरभ थपलियाल, गांधी पार्क का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘मेरी योजना’ पुस्तिकाएं भेंट, सचिव दीपक कुमार की अहम भूमिका
मुख्य अतिथि संदीप सिंघल की उपस्थिति में विद्युत पेंशनर्स परिषद उत्तरांचल का नवां महाधिवेशन संपन्न
सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी के चरित्र हनन करने की साजिश बेनक़ाब होने के करीब,साजिशकर्ताओं को खोजने में जुटी है पुलिस,मुक़दमा दर्ज 
डिजिटल मीडिया की दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव,विज्ञापन जगत का बना बादशाह
दिल्ली विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय विकास पार्टी के समर्थन से भाजपा के कई प्रत्याशी विजयी,राजबीर सिंह कद हुआ मजबूत 
E-PAPER OF 08 FEBRUARY 2025

विश्व धरोहर है फूलों की घाटी में बिखरा है रंगबिरंगे फूलों का खजाना

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए एक जून को खुलेगी। इस बार फूलों की घाटी की पैदल दूरी दो किमी कम हुई है। विश्व धरोहर फूलों की घाटी में 500 से अधिक फूल खिलते हैं। खास बात तो यह है कि फूलों की घाटी में हर 15 दिनों में अलग प्रजाति के फूल खिलने से घाटी का रंग भी बदल जाता है।

दो किमी कम हुई पैदल दूरी

इस बार फिर से पुराने पैदल मार्ग से ही रास्ता बना दिया गया है। जिससे दो किमी कम पैदल चलकर फूलों की घाटी में पहुंचा जा सकता है। फूलों की घाटी में जाने के लिए शुल्क जमा करने के बाद दोपहर तक ही इजाजत है

यूनेस्को ने घोषित किया है विश्व धरोहर

उत्तराखंड के चमोली जिले में फूलों की घाटी को उसकी प्राकृतिक खूबसूरती और जैविक विविधता के कारण 2005 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया। 87.5 वर्ग किमी में फैली फूलों की ये घाटी न सिर्फ भारत, बल्कि दुनिया के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

पांच सौ प्रजाति से अधिक फूल

फूलों की घाटी में 500 प्रजाति के फूल अलग-अलग समय पर खिलते हैं। यहां जैव विविधता का खजाना है। यहां पर उगने वाले फूलों में पोटोटिला, प्राइमिला, एनिमोन, एरिसीमा, एमोनाइटम, ब्लू पापी, मार्स मेरी गोल्ड, ब्रह्मकमल, फैन कमल जैसे कई फूल यहां खिले रहते हैं।

अगस्त सितंबर में फूलों से गुलज़ार रहती है घाटी

घाटी मे दुर्लभ प्रजाति के जीव जंतु, वनस्पति, जड़ी बूटियों का है संसार बसता है। घाटी में जून से अक्टूबर तक फूलों की महक फैली रहती है। फूलों की घाटी अगस्त सितंबर में तो फूलों की डालियों से महकती नज़र आती है।

कैसे पहुंचे और कब आएं फूलों की घाटी

फूलों की घाटी पहुंचने के लिए बदरीनाथ हाइवे से गोविंदघाट तक पहुंचा जा सकता है। यहां से तीन किमी सड़क मार्ग से पुलना और 11 किमी की दूरी पैदल चलकर हेमकुंड यात्रा के बैस कैंप घांघरिया पहुंचा जा सकता है।

यहां फूलों तीन किमी की दूरी पर फूलों की घाटी है। फूलों की घाटी में जाने के लिए पर्यटक को बैस कैंप घांघरिया से ही अपने साथ जरूरी खाने का सामान भी ले जाना पड़ता है। क्योंकि वहां पर दुकाने नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top