Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

पेट्रोल महंगा है तो क्या ? ये है गूगल का अनोखा ई-स्कूटर ऑफर

देश में जब पेट्रोल और डीजल पर हाहाकार है …. जनता लाचार और बेबस सरकार है ऐसे में हए खबर आपको थोड़ा नया सोचने पर मजबूर ज़रूर करेगी। आपको बता दें कि कोरोना महामारी का प्रभाव कम होते ही अब कंपनियां घर से काम कर रहे कर्मचारियों को वापस ऑफिस बुलाने के लिए नए-नए उपाय कर रही हैं। हाल ही में गूगल ने वर्क फ्रॉम होम पर काम कर रहे अपने कर्मचारियों को ऑफिस आने का आग्रह किया है। इसके लिए कंपनी ने उन्हें इलेक्ट्रिक स्कूटर देने का वादा किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल ने संयुक्त राज्य और खाड़ी देशों में काम कर रहे कर्मचारियों को ई-स्कूटर देने के लिए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी उनागी (Unagi) से हाथ मिलाया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी सिर्फ उन्हीं वर्कर्स को ई-स्कूटर देगी जो महीने में 9 दिन ऑफिस आने के लिए तैयार होंगे। टेक दिग्गज प्रत्येक कर्मचारी की ई-स्कूटर के लिए $50 की रजिस्ट्रेशन फीस और $44.10 की मासिक सब्सक्रिप्शन का भुगतान करेगा। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर पारंपरिक बैटरी से चलने वाले टू-व्हीलर की तरह नहीं है, बल्कि यह उनागी मॉडल वन (Unagi Model One) है जो एक स्केटबोर्ड जैसी दिखती है।

25 किलोमीटर की मिलती है रेंज

उनागी मॉडल वन ई-स्कूटर की रेंज जबरदस्त है। साइज में बेहद छोटी दिखने वाली यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 25 किलोमीटर की रेंज देती है। यह 32 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ चल सकती है।

टेक दिग्गज का मानना है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से ऑफिस के आस-पास रहने वाले कर्मचारी आसानी से सफर कर सकते हैं। यह स्कूटर काफी छोटी और कॉम्पैक्ट है इसलिए इसकी पार्किंग की चिंता नहीं करनी होगी। गूगल अपने कार्यालयों में इन ई-स्कूटरों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट्स भी लगा रही है। है न गजब की खबर , ये आज के महंगे होते डीजल पेट्रोल की चिंता से भी मुक्ति दिला सकता है और ट्रैफिक के जहां से भी आराम दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top