Flash Story
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री
दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने संभाली भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड की प्रदेश महामंत्री की कमान — नैनीताल से उभरा भाजपा का युवा चेहरा
UPSC में पारदर्शिता की बड़ी जीत: प्रीलिम्स के तुरंत बाद अब ‘प्रोविजनल आंसर-की’—युवा अभ्यर्थी विदुषी पांडेय व हिमांशु कुमार की पहल चर्चा में
भगत सिंह कोश्यारी ने किया देश की सबसे ऊंचाई वाली सड़क पर एमटीबी चैलेंज का शुभारंभ
देहरादून में जीएसटी 2.0 पर विशेष कार्यशाला, उद्योग संगठनों संग गहन चर्चा
सीडीओ डॉ. सैनी ने 16 अंतर्राष्ट्रीय दर्रों की चढ़ाई पार कर बनाया कीर्तिमान
उत्तराखंड में रोजगार का स्वर्णिम युग: पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड व किमाड़ी क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, सड़कों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश

सर्वे – खान-पान, संस्कृति और अच्छी नाइटलाइफ के मामले में सैन फ्रांसिस्को टॉप पर, भारत का एक भी शहर नहीं

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के ताज में एक और नगीना जड़ गया है। एक ताज़ा सर्वे में बताया गया है कि ये शहर दुनियाभर में खान-पान, संस्कृति और अच्छी नाइटलाइफ के मामले में सबसे अच्छा शहर है। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान टाइम आउट की सूची में इसे पहला स्थान मिला है। 

कोरोना काल में सामुदायिक भावना, शहरी माहौल, पर्यावरण और लोगों से दोस्ताना व्यवहार जैसे मानकों पर 27 हजार लोगों से राय लेने के बाद यह सूची तैयार की गई है। सबसे चौकाने वाला सच ये सामने आया कि इस लिस्ट में भारत का एक भी शहर नहीं है।

राय देने वाले 73% ने कहा कि यहां महामारी में सख्त लॉकडाउन और उसके बाद उठाए गए कदमों को नागरिकों ने लागू करने में पूरी तरह साथ दिया। खूबसूरती से तैयार किए गए पार्कलेट इस शहर को किसी विशाल स्ट्रीट पार्टी स्थल में बदल देते हैं। दूसरे नंबर पर मौजूद एम्सटर्डम का 27% क्षेत्र हराभरा है। इससे पर्यटक खिंचे चले आते हैं।

यहां के लोग आधुनिक, पर्यावरणप्रेमी हैं। तीसरे नंबर के मैनचेस्टर को 71% लोग रचनात्मक मानते हैं। कोपेनहेगन को सर्वे में शामिल 66% लोगों ने आरामदायक बताया। टोक्यो को 82% लोग नई चीजों की खोज करने वाला मानते हैं। स्वच्छता के साथ शहर के हर कोने में देश की कला झलकती है।

इस बेहद दिलचस्प सर्वे में दुनिया को अध्यात्म और योग का ज्ञान देने वाला प्राचीन सभ्यताओं का देश भारत एक भी शहर को इस लिस्ट में शामिल नहीं कर पाया है जो एक गंभीर चिंता का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top