Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

मुख्यमंत्री धामी ने की ध्यान साधना – अद्वैत आश्रम का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत दौरे के दूसरे दिन लोहाघाट स्थित अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचे। यहां उन्होंने अद्वैत आश्रम मायावती में ध्यान केंद्र और स्वामी विवेकानंद पर आधारित म्यूजियम का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने आश्रम में ध्यान भी लगाया. साथ ही कहा कि यहां आना सौभाग्य की बात है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोहाघाट की गोद में बसा अद्वैत आश्रम एक रमणीक स्थान है. मायावती आश्रम में पुण्य आत्माओं का वास है. यहां आना सौभाग्य की बात है. जिसकी कल्पना स्वामी विवेकानंद ने की थी. आश्रम आज भी भव्य और दिव्य दिखता है. यह शांति और ध्यान का केंद्र है.सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं. आज पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केदारपुरी को भव्य और दिव्य तरीके से संवारा जा रहा है. इसके अलावा बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान का कार्य चल रहा है. जल्द ही बदरीनाथ मंदिर परिसर नए स्वरूप में नजर आएगा.अद्भुत है अद्वैत आश्रम मायावती का स्थान :

चंपावत से 22 किमी और लोहाघाट से 9 किमी दूरी पर यह आश्रम 1940 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. अद्वैत आश्रम की स्थापना के बाद इसे प्रसिद्धि मिली. यह आश्रम भारत और विदेश से आध्यात्मिक लोगों को आकर्षित करता है. मायावती का आश्रम पुराने बागान के बीच स्थित है.साल 1898 में स्वामी विवेकानंद ने अल्मोड़ा के अपने तीसरे दौरे के दौरान मद्रास से मायावती में ‘प्रबुद्ध भारत’ के प्रकाशन कार्यालय को स्थानांतरित करने का फैसला किया था. तब से यह यहां प्रकाशित किया जाता है. मायावती में एक पुस्तकालय और एक छोटा सा संग्रहालय भी है. अब यह आश्रम पर्यटन का केंद्र भी बन रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top