Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

मोदी सरकार 3 साल में बनाएगी धारचूला में महाकाली नदी पर पुल – सीएम धामी ने दिया धन्यवाद

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट बैठक में लिया गया निर्णय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया आभार, कहा भारत नेपाल के रिश्ते होंगे मजबूत
 
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के बारे में कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया है कि सरकार धारचूला में महाकाली नदी पर पुल का निर्माण करने जा रही है। इस सम्बन्ध में जल्द ही दोनों देशों के मध्य MOU साइन किया जाएगा।
इस निर्णय की खासियत ये भी है कि सरकार ने पुल के निर्माण के लिए 3 वर्षों का टारगेट तैयार किया है। धारचूला में भारत-नेपाल के मध्य पुल निर्माण से  धारचूला  के सीमांत निवासियों के साथ-साथ सीमान्त नेपाली नागरिकों को भी फायदा होगा जिससे भारत-नेपाल के रोटी -बेटी एवं व्यापारिक संबंधों को मजबूती मिलेगी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे भारत व नेपाल के रिश्ते और मजबूत होंगे। आपको बता दें कि छारछुम धारचूला) व धाप नेपाल के मध्य लगभग 110 मीटर टू-लेन सड़क पुल के निर्माण हेतु PWD द्वारा मिट्टी की जांच/ हाइड्रोलॉजी विश्लेषण हेतु DPR, IIT दिल्ली को भेजी गई थी l इस फैसले के बाद उम्मीद की जा रही है दोनों देशों को इसका फायदा मिलेगा और व्यापार में भी आसानी होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top