Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

ऋषिकेश: गंगा में बहे मुंबई के एक युवक और दो युवतियों की आज चलेगा सर्च ऑपरेशन

मुंबई से ऋषिकेश घूमने आए पांच दोस्तों में से बुधवार को गंगा में नहाने के दौरान तीन बह गए थे। थाना मुनिकीरेती पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवान तीनों की खोज के लिए आज भी सर्च ऑपरेशन चलाएंगे। जवानों ने बुधवार को भी रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चल सका था।

थाना मुनिकीरेती पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम करीब तीन बजे उन्हें सूचना मिली की लक्ष्मणझूला रोड स्थित गंगा व्यू होटल के सामने तीन लोग गंगा में स्नान करने के दौरान बह गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने छानबीन शुरू की। पूछताछ के बाद पता चला कि मुंबई से करण मिश्रा (20) पुत्र परेश मिश्रा, निवासी एफ-104, ऑरचिड, सूबूरदिया, न्यू लिंक रोड, कांदिवली वेस्ट मुंबई- 47, निशा गोस्वामी (21) पुत्री उमेश गोस्वामी, निवासी 1406 बिल्डिंग नंबर 2, आकृति अपटाउन, मीरा रोड ईस्ट मुंबई, मेलरॉय डांटे (21) पुत्र रोबट डांटे, अपूर्वा केलकर (21) पुत्री हेमंत केलकर, निवासी बोरीवली ईस्ट उद्धवनगर मुंबई 66 और मधुश्री खुरसांगे (21) पुत्री प्रभाकर खुरसांगे, निवासी 703, बुरुनाली बोरीवली, ईस्ट उद्धवनगर मुंबई-66, पांच लोगों की टीम बीते एक अगस्त को तीर्थनगरी घूमने आए थे।

दोस्तों की मौज मस्ती हुई फीकी

तपोवन में वे गंगा व्यू होटल में रुके हुए थे। तीर्थनगरी घूमने आए पांच दोस्तों ने कभी नहीं सोचा था कि जहां वे घूमने जा रहे हैं वहां उनके तीन साथी उनसे बिछड़ जाएंगे। जिस मां गंगा की महिमा उन्होंने सोशल मीडिया पर देखी और सुनी थी, वही मां गंगा उनके साथियों को अपने साथ बहा ले जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top