Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

उत्तराखंड के पशुपालक न्यूजीलैंड में लेंगे आधुनिक ट्रेनिंग – सौरभ बहुगुणा

कैबिनेट मंत्री सौरभ इन दिनों पशुपालन तथा डेयरी फार्मिंग से संबंधित जानकारियां व अध्ययन करने हेतु विदेश यात्रा पर हैं। उन्होंने क्राइस्टचर्च न्यूजीलैंड स्थित मेरोक फार्म लिमिटेड का भ्रमण किया। यह डेयरी फार्म क्राइस्टचर्च शहर से 100 कि.मी.दूर है तथा 1500 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। इस दौरान उनके साथ डा. अविनाश आनंद मुख्य अधिशासी अधिकारी भेड़ एवं ऊन विकास बोर्ड उत्तराखंड उपस्थित रहे।

मेरोक फार्म लिमिटेड के स्वामी सुमित तथा मनोज काम्बोज उत्तराखंड मूल के गदरपुर उधम सिंह नगर के निवासी हैं। रिचर्ड डेयरी फार्म में सहयोगी पार्टनर हैं । इनके द्वारा वर्ष 2013-14 से मेरोक फार्म लिमिटेड का संचालन किया जा रहा है। जोकि न्यूजीलैंड के फोंटेरा कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित है। डेयरी फार्म में 2,100 गाय हैं, जिनसे प्रतिदिन लगभग 50,000 लीटर दूध का उत्पादन किया जाता है। फार्म में सभी गाय वर्ष भर खुले में रहती हैं तथा इनको रोटेशनल ग्रेजिंग के आधार पर आहार की पूर्ति की जाती है। हरे घास के अतिरिक्त इनको कोई अन्य आहार नहीं दिया जाता है।कैबिनेट मंत्री बहुगुणा को मेरोक फार्म के स्वामी सुमित तथा मनोज काम्बोज नन बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्र के 12 नवयुवकों को न्यूजीलैंड में रोजगार प्रदान किया है। डेयरी फार्म में उत्तराखंड के अनिल कंबोज, रमन काम्बोज, कृपाल सिंह, मोहम्मद कासिफ, मंगत, सूरज, विजय, चेतन व राजा कार्यरत हैं।डेयरी फार्म के स्वामियों द्वारा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को जानकारी दी गई कि डेयरी फार्म में आधुनिक तकनीकी के माध्यम से गौ पालन किया जा रहा है। प्रत्येक गाय में एक “इलेक्ट्रॉनिक नेक कॉलर” लगाया गया है जिससे गाय के शरीर की गतिविधियां हेल्थ व हीट डिटेक्शन व अन्य बीमारियों की मॉनिटरिंग की जाती है। “मल्चिंग यूनिट” भी स्थापित की गई है।मिनिस्टर बहुगुणा ने डेयरी फार्म के स्वामी रिचर्ड, सुमित काम्बोज व मनोज काम्बोज को धन्यवाद दिया है कि उन्होंने उत्तराखंड के युवकों को न्यूजीलैंड में रोजगार प्रदान किया। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने उत्तराखंड के पशुपालकों को बड़े स्तर पर डेयरी फार्मिंग से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए डेयरी स्वामी सुमित कंबोज व मनोज कांबोज को उत्तराखंड में आमंत्रित किया है। जिसके लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान भी किया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ तो उत्तराखंड के इच्छुक पशुपालकों को प्रशिक्षण हेतु न्यूजीलैंड भी भेजा जाएगा।सौरभ बहुगुणा ने सुमित काम्बोज व मनोज काम्बोज के द्वारा डेयरी फार्मिंग क्षेत्र में किए गए किए गए कार्यों की प्रशंसा की है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार की ओर से आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया है तथा उत्तराखंड आगमन पर सम्मानित करने की इच्छा व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top