उत्तराखंड में हाल ही में मौसम में गिरावट दर्ज की है। पिछले कई दिनों से भरी बारिश होने के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। ऐसे में चारधाम और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर बर्फबारी हुई है। जिससे ठंड बढ़ गई है।
बद्रीनाथ धाम में लगातार हो रही बारिश से जहां ठंड बढ़ गई है. वहीं ऊंची चोटियों पर बर्फबारी यात्रियों को रोमांचित कर रही है। नर पर्वत, माना पर्वत, नीलकंठ मन्नाग की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। वहीं, रविवार को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
बदलते मौसम से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. बादल छाए रहने और बारिश के कारण शुक्रवार की तुलना में शनिवार का दिन के तापमान में 9.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
चिलचिलाती धूप और उमस ने मानसून में भी शहरवासियों का जीना दूभर कर दिया था। वहीं आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों ने भी मौसम में बदलाव से राहत महसूस की है. सोमवार को भी शहर में सुबह से 11.15 बजे तक हल्की बारिश जारी रही।