Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

अमीर लड़कियों को लूटने वाले गैंग से सावधान इंडिया !

व्हाट्सअप आप ज़रूर यूज़ करते होंगे। आज ज्यादातर लोग दिनभर इन प्लेटफॉर्म पर या तो मैसेज करते हैं या पढ़ते हैं। लेकिन रुक जाइये ज़रा क्योंकि ठगों ने भी इसे ही बना लिया अपनी लूट का जरिया। मध्यप्रदेश में एक ऐसे गैंग का खुलासा हुआ है जो व्हाट्सऐप के जरिए देश की खूबसूरत और अमीर लड़कियों के साथ ठगी कर रहा है। इस गैंग का एकमात्र मिशन होता है खूबसूरत और पैसे वाली लड़कियों के व्हाट्सएप नंबर निकालना और फिर उन्हें अपने जाल में फंसाना।

व्हाट्सऐप पर अंजान नंबर से सावधान!

इस गैंग में काफी सारे लोग काम कर रहे हैं। गैंग के कुछ लोगों का काम है सिर्फ ऐसी लड़कियों की तलाश करना जो ऑनलाइन दोस्ती करना पसंद करती हैं। गैंग के कुछ लड़के ऐसी लड़कियों को अपने जाल में फंसाते हैं। ये लोग व्हाट्सऐप नंबर लेकर लड़कियों से दोस्ती करते हैं, लड़कियों का विश्वास जीतते हैं। लड़की को कभी ये लगता ही नहीं कि ये एक सोची समझी चाल है। काफी दिनों तक ये लड़की से चैट करते हैं और जब लड़की पूरी तरह से इन पर विश्वास करने लगती है तो उसके अकाउंट से किसी न किसी बहाने से पैसे निकलवा लेते हैं। ये इस काम में इतने शातिर होते हैं कि लड़की इनके झांसे में फंसती चली जाती है।

अमीर लड़कियों को लूटने वाला गैंग

कुछ समय पहले भोपाल में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाली एक लड़की ने एक शिकायत दर्ज करवाई। लड़की ने बताया कि पिछले अक्टूबर में उसकी दोस्ती व्हाट्सऐप के जरिए एक लड़के से हुई। लड़के ने खुद एक्सपोर्ट इंपोर्ट का बिजनेसमैन बताया। दोनों लंबे समय तक एक दूसरे से चैट करते रहे, लेकिन अभी कुछ समय पहले लड़के का इस लड़की के पास फोन आया। लड़के ने बताया कि वो विशाखापट्टनम गया हुआ है और वहां कस्टम विभाग ने उसका जहाज पकड़ लिया है जिसमें इंपोर्ट का सामान था। उसने लड़की से मदद मांगी और अपने झांसे में लेकर 1 लाख 29 हजार रुपये एसपी ऑनलाइन अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए।

व्हाट्सएप के जरिए सबसे बड़ी धोखाधड़ी

बाद में इसी गैंग के एक दूसरे लड़के ने इस अकाउंट से ये पैसे निकाल लिए और फिर इस लड़के ने अपना फोन डीएक्टिवेट कर दिया। लड़की लगातार लड़के को फोन लगाती रही, लेकिन वो गायब हो चुका था। लड़की समझ चुकी थी कि वो ठगी का शिकार हुई है। इस घटना के बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जांच शुरू हुई तो अमन नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अमन वो लड़का है जिसने ये पैसे बैंक से निकाले थे। अमन ने ही पुलिस कस्टडी में बताया कि इस तरह से एक बड़ा रैकेट काम कर रहा है जो देशभर में लड़कियों से व्हाट्सएप के जरिए ठगी करता है।

कमिशन के रूप में ही कमाए 1 करोड़ से ज्यादा

उसने बताया कि उसका काम सिर्फ बैंक से पैसे निकालकर पैसों को आगे ट्रांसफर करना है और इस काम के लिए उसे कमिशन मिलती है। अमन अब तक कमीशन के नाम पर ही एक करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुका है। अब तक न जाने कितनी ही लड़कियों के साथ ये गैंग ठगी कर चुका है। पुलिस को इस गैंग से जुड़े बाकी लोगों की तलाश है। ये लोग एमपी ऑनलाइन के खातों के जरिए लेन देन कर रहे थे। पुलिस ने 2000 से ज्यादा संचालकों को आगाह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top