सिंगल रहना Vs शादी करना: कौन रहता है ज्यादा सुखी

इस दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपने सिंगल होने से दुखी हैं। उन्हें इस बात की शिकायत रहती है कि उन्हें कोई पार्टनर नहीं मिल रहा। लेकिन जनाब आप उन लोगों का हाल जान लें जो किसी तरह की रिलेशनशिप में हैं। चाहे आप शादी कर लो या गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड बना लो, झंझट दोनों में ही है। दूसरी ओर यदि आप सिंगल हो तो फायदे में हो। यदि आपको हमारी बातों पर यकीन नहीं तो अभी हम आपको गलत साबित कर देते हैं। आज हम आपको सिंगल होने के ऐसे-ऐसे फायदे बताएंगे कि जो लोग पहले से मिंगल हैं, वह भी सिंगल बनने पर विचार करने लगेंगे।

1. सिंगल रहने पर आपके पास बहुत समय होता है। रिलेशनशिप वालों की आधी जिंदगी अपने पार्टनर की जरूरतें पूरी करने में ही बीत जाती है। वहीं सिंगल लोग खाली समय होने पर अपने शौक पूरे कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप इस समय का इस्तेमाल अपने करियर पर फोकस करने में कर सकते हैं। अक्सर देखा जाता है कि सिंगल लोग ज्यादा तेजी से तरक्की करते हैं।

2. सिंगल रहने का दूसरा सबसे बड़ा फायदा है आपका खर्चा बहुत कम होता है। कोई महंगे बर्थडे गिफ्ट नहीं देने पड़ते। कहीं बाहर महंगी जागह खाना खाने या फिल्म देखने नहीं जाना पड़ता। एक तरह से आपकी अच्छी खासी सेविंग हो जाती है। यह बचत के पैसे आपके फ्यूचर में बहुत काम आते हैं। आप आर्थिक रूप से स्ट्रांग रहते हैं।

3. सिंगल लोगों को लगता है कि पार्टनर मिलने के बाद वह ज्यादा खुश रहेंगे। जबकि ऐसा नहीं है। बल्कि रिलेशन में आने के बाद आप और भी तनाव में रहने लगेंगे। फिर आपको पार्टनर की हर छोटी मोटी बातों का बुरा लगने लगेगा। वहीं आपके ऊपर मेंटल प्रेशर भी बढ़ जाएगा। रिलेशन में आने के बाद की खुशी बस कुछ दिनों की होती है। बाद में दुख और तनाव आपको घेर लेते हैं। वहीं सिंगल लोग अपनी मर्जी के मालिक होते हैं। इसलिए वह कम तनाव में रहते हैं।

4. सिंगल लोग ज्यादा सेहतमंद भी रहते हैं। तनाव कम होने से वह अच्छी नींद भी लेते हैं। घंटों फोन में देर रात लगे नहीं रहते हैं। उनकी भाग दौड़ भी कम रहती है। वह अपने खान-पान पर भी अधिक ध्यान दे पाते हैं। अधिकतर घर का खाते हैं। बाहर का कम खाते हैं। ये सभी चीजें आपकी ओवरऑल हेल्थ पर पॉजिटिव असर डालती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top