Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

कोआपरेटिव बैंक भर्ती घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया  सचिवालय घेराव

को-ऑपरेटिव बैंक के चतुर्थ श्रेणी के पदों की भर्ती में हुए घोटाले ने भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार के जीरो टॉलरेंस की कलई खोली – गणेश गोदियाल

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में देहरादून सचिवालय के मुख्य द्वार पर उत्तराखण्ड राज्य में कोऑपरेटिव बैंक के चतुर्थ श्रेणी पदों की नियुक्ति में हुए घोटाले की जांच की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री  हरीश रावत एवं नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करण माहरा सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।पूर्व  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। रोजगार के नाम पर युवाओं से उनके परिवार की खून-पसीने की कमाई डकारी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य को-ऑपरेटिव बैंक में चतुर्थ श्रेणी के पदों की भर्ती में हुए भारी भ्रष्टाचार ने सरकार की कलई खोल कर रख दी है।
 
अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पिछली सरकार में मा0 उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा अपने फैसले में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते तत्कालीन मुख्यमंत्री के मामले में सीबीआई तथा पक्षकारों को अपना जवाब दाखिल करने के लिए दो दिन मे का वक्त दिया था। मुख्यमंत्री पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से भाजपा सरकार के जीरो टॉलरेंस की कलई खुल चुकी थी और यह सिद्ध हो चुका था कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है  उन्होंने कहा कि को – ऑपरेटिव बैंक भर्ती घोटाले सहित कोरोना महामारी में मेडिकल सामग्री, दवाई, वैक्सीन खरीद तथा टेस्टिंग सहित सभी मामलों की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।
नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली उत्तराखण्ड सरकार द्वारा हर स्तर पर भ्रष्टाचार को प्रश्रय दिया है। चाहे एन.आर.एच.एम. घोटाला हो, छात्रवृत्ति घोटाला हो, सिडकुल घोटाला या को-ऑपरेटिव बैंक में नियुक्तियों में हुए घोटाले। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और घोटालों की लम्बी फेहरिस्त है। 
 
कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज रावत, महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी, नवीन जोशी, गोदावरी थापली, पी0के0 अग्रवाल, उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, वरिष्ठ प्रवक्ता डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, राजेश चमोली, गौरव चैधरी, जिलाध्यक्ष अश्विनी बहुगुणा, मनीष नागपाल, सुशील राठी, पप्पू पोखरियाल, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, श्याम सिंह चौहान, राकेश नेगी, लक्ष्मी अग्रवाल, कै0 बलवीर सिंह रावत, बसी जैदी, अमरजीत सिंह, मोहन काला, राजकुमार जायसवाल, विशाल मौर्य, प्रशान्त खण्डूरी, कमलेश रमन, पुष्पा पंवार, बब्बन सती, अभिनव थापर,  रेणु नेगी, नरेशानन्द नौटियाल, दिवाकर चमोली, शिशुपाल बिष्ट, सतीश पंत, सोनू हसन, देवेन्द्र सती आदि अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top