Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

बिजली उत्पादन पर कोयले के संकट का मुद्दा अब उत्तराखंड आ पहुंचा -ऊर्जा मंत्री ने यूपीसीएल से एक्शन प्लान मांगा

देश भर में कोयले की कमी और दिल्ली में सियासी मुद्दे की भेंट चढ़ चुके बिजली उत्पादन पर कोयले के संकट का मुद्दा अब उत्तराखंड आ पहुंचा  है। पहले  ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती और अब शहरी क्षेत्रों में भी कटौती शुरू कर दी गई है।

आपको बता दें कि राज्य में अभी बिजली की मांग 41 मिलियन यूनिट है। जबकि, 35 से 37 मिलियन यूनिट बिजली ही मिल पा रही हैं। चार से लेकर छह मिलियन यूनिट का यह गैप बड़े संकट का कारण बन गया है। इस बीच यार्ज सरकार और शासन में भी सक्रियता दिखने लगी है। 

ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत और सचिव ऊर्जा सौजन्या ने यूपीसीएल मैनेजमेंट से बिजली संकट से निपटने का एक्शन प्लान मांगा है। यूपीसीएल ने बिजली खरीद के कुछ पुराने टेंडर भी किए हैं। इन टेंडरों में शामिल होने वाली कंपनियों ने भी हाथ खड़े करने शुरू कर दिए हैं। इसके लिए कंपनियां जुर्माना सहने को भी तैयार हैं। इसका कारण बाजार में कंपनियों को मिल रहा अच्छा भाव बड़ी वजह माना जा रहा है। 

एनर्जी एक्सचेंज में इस समय बिजली का भाव न्यूनतम दस रुपये से लेकर अधिकतम 25 रुपये प्रति यूनिट तक पहुंच गया है। इस कीमत पर यूपीसीएल बिजली खरीदने की स्थिति में नहीं है। एनटीपीसी अपने कुछ प्लांट डीजल से चला रहा है। इसके लिए उसने यूपीसीएल को जो रेट कोड किए हैं, वो न्यूनतम 24 रुपये से लेकर अधिकतम 41 रुपये प्रति यूनिट तक हैं। जिन्हें यूपीसीएल मैनेजमेंट ने एक सिरे से नकार दिया है। तैयारी भले ही सरकार की तेज़ हो लेकिन आज देश में कोयले की कमी और ऊर्जा संकट पर हल्ला ज़रूर तेज़ होने लगा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top