भारत की वो जगह जहां आपको खाने, पीने, रहने की सारी सुविधाएं मुफ्त मिलेंगी।

क्या आप सोच रहे हैं कि यह सब सिर्फ ध्यान आकर्षित करने के लिए लिखा गया है, नहीं यह सच है टीम न्यूज़ वायरस  इस खबर के माध्यम से आपको  जानकारी पहुंचना चाहता हैं। हम आपको ऐसे जगह बताएगा जहाँ आपको रेहना खाना पीना सब मुफ्त में मिलेगा। और ये सारी घूमने की जगह है। अक्सर देखा गया है ट्रिप प्लान करते समय लोगों की सबसे बड़ी टेंशन होती हैं पैसा। इस तरह की दिक्कतों का सामना उन लोगों को काफी ज्यादा करना पड़ता है जो बजट ट्रैवलिंग करना चाहते हैं। बजट ट्रैवलिंग में कहीं रहने में सबसे ज्यादा खर्चा आता है।

ट्रिप प्लान करते वक्त लोग अक्सर कम बजट में ज्यादा ट्रैवल करने की कोशिश करते हैं। ऑफ सीजन में ऐसा करना संभव है क्योंकि इस दौरान पर्यटक स्थलों पर लोगों के कम आने के कारण होटल अपने रेट कम कर देते हैं। वहीं ऑन सीजन में होटलों के रेट काफी महंगे हो जाते हैं और विकल्प न होने के कारण लोगों को महंगी जगहों पर रहना पड़ता है।

आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में-

ईशा फाउंडेशन- ईशा फाउंडेशन कोयंबटूर से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित है। यह सद्गुरु का एक धार्मिक केंद्र है, जहां आदियोगी शिव की एक बहुत ही सुंदर और बड़ी मूर्ति भी है। यह केंद्र योग, पर्यावरण और सामाजिक कार्य के क्षेत्र में काम करता है। आप चाहें तो यहां भी अपना योगदान दे सकते हैं। यहां आप फ्री में रह सकते हैं।मणिकरण साहिब गुरुद्वारा (हिमाचल प्रदेश)- अगर आप हिमाचल प्रदेश घूमने जा रहे हैं तो मणिकरण साहिब गुरुद्वारे में फ्री में ठहर सकते हैं। यहां आपको मुफ्त पार्किंग और खाने की सुविधा भी मिलती है। मणिकरण साहिब गुरुद्वारा पार्वती नदी के पास स्थित है।

आनंदाश्रम (केरल)- केरल की खूबसूरत पहाड़ियों और हरियाली के बीच आनंदाश्रम में रहना एक अलग ही अनुभव साबित हो सकता है। आप इस आश्रम में मुफ्त में रह सकते हैं। आश्रम में आपको दिन में तीन बार खाना भी दिया जाता है, जो बहुत ही कम मसालों में तैयार किया जाता है।गीता भवन (ऋषिकेश)- पवित्र गंगा के तट पर स्थित गीता भवन में यात्री नि:शुल्क ठहर सकते हैं। इसके साथ ही यहां आपको खाना भी फ्री में दिया जाता है। इस आश्रम में करीब 1000 कमरे हैं जहां दुनिया भर से लोग आकर ठहरते हैं। आश्रम द्वारा सत्संग और योग के सत्र भी दिए जाते हैं।गोविंद घाट गुरुद्वारा (उत्तराखंड)- यह गुरुद्वारा उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी के पास स्थित है। यहां आने वाले पर्यटक, ट्रेकर्स और श्रद्धालु यहां फ्री में ठहर सकते हैं। गुरुद्वारे से आप पहाड़ों का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।तिब्बती बौद्धिस्ट मोनेस्ट्री सारनाथ- उत्तर प्रदेश में स्थित इस ऐतिहासिक मठ में एक रात ठहरने का किराया मात्र 50 रुपये है। इस मठ का रखरखाव लाधन छोत्रुल मोनालम चेनामो ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। इस मठ में भगवान बुद्ध के एक रूप शाक्यमुनि की मूर्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top