पहाड़ों पर सफर करने वाले रहें सावधान कोहरा और पाला बढ़ाएगा परेशानी।

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह और शाम को ठंड पड़ रही है, लेकिन दिन में खिल रही चटख धूप राहत दे रही है। इसी क्रम में अब अगले दो से तीन दिन पहाड़ों पर पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने की संभावना है। जिस कारण पहाड़ी इलाकों में सफर करने वालों के लिए चेतावनी जारी की गई है। क्योंकि पाले की वजह से सड़क पर फिसलन रहती है, जिससे दुर्घटना होने का खतरा रहता है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में वर्षा के आसार नजर नहीं आ रहे। लिहाजा, अभी अगले कुछ दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है।

मैदानी इलाकों में हल्का कुहासा छाने के भी आसार हैं और पहाड़ों पर पाला पड़ने की संभावना है। दुनियाभर में गहराते ग्लोबल वार्मिंग के खतरे के बीच उत्तराखंड में भी मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। इस वर्ष प्रदेश में नवंबर में सामान्य से बेहद कम वर्षा होने के कारण ज्यादातर दिन शुष्क रहेगा और तापमान भी सामान्य से अधिक बना रहा। इसके चलते ठंड भी सामान्य से कम महसूस की गई। बीते वर्षों से तुलना करें तो पिछले 10 साल में यह नवंबर सबसे कम ठंडा रहा। हालांकि, मौसम विभाग ने दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top