Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

उत्तराखंड चुनाव 2022 : हर दूसरा उम्मीदवार करोड़पति – अंतरिक्ष सैनी टॉप पर , महाराज दूसरे नंबर पर

विशेष रिपोर्ट – आशीष तिवारी
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 14 फ़रवरी को मतदान है. 632 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 626 के एफिडेविट की रिपोर्ट सामने मौजूद है.आपराधिक मामलों की बात करें तो मौजूदा उम्मीदवारों में से 107 पर क्रिमिनल केस हैं. ये कुल उम्मीदवारों का 17% है.साल 2017 की बात करें तो ये संख्या कम थी. पिछली बार 91 उम्मीदवार दागी थी. यानी न सिर्फ दौलतमंद नेताओं की तादात बढ़ी है बल्कि दागियों की 2022 में संख्या बढ़ गई है.

लगभग हर चौथी सीट पर 3 से ज्यादा उम्मीदवार दागी

दागी उम्मीदवारों की सबसे पहले आपको जानकारी देते हैं.इस बार कांग्रेस के 70 में से 23, बीजेपी के 70 में से 13, आप के 69 में से 15, बीएसपी के 54 में से 10 और यूकेडी के 42 में से 7 उम्मीदवार दागी हैं.गंभीर अपराध वाले उम्मीदवारों की बात करें तो कांग्रेस के 16%, बीजेपी के 11%, आप के 13% और बीएसपी के 6% उम्मीदवारों पर गंभीर केस दर्ज है.

दौलतमंद उम्मीदवारों की लम्बी है फेरहिस्त –

करोड़पति उम्मीदवारों की बात करें तो 626 में से 252 (40%) करोड़पति हैं.यानी हर दूसरा उम्मीदवार करोड़पति हैं.साल 2017 में  31% उम्मीदवार ही करोड़पति थे.  अगर उम्मीदवारों की औसत संपत्ति निकाले तो उत्तराखंड चुनाव में उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 2.74 करोड़ रुपए है.उत्तराखंड चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवारों की बात करें तो सबसे ऊपर कांग्रेस के अंतरिक्ष सैनी हैं.उनकी 123 करोड़ की संपत्ति है.दूसरे नंबर पर बीजेपी के सतपाल महाराज हैं.कुल 87 करोड़ रुपए की संपत्ति है.तीसरे नंबर पर यूकेडी के मोहन काला है जिनकी 82 करोड़ रुपए की संपत्ति है.ये तो बात हुयी अमीर नेताओं की लेकिन देश दुनिया में जिस तरह से पहाड़ की चुनौतियों के चर्चे होते हैं उनकी लिस्ट भी समय के साथ लम्बी हुयी है। पलायन , बेरोज़गारी , स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा व्यवस्था पर आये दिन आंदोलन और हंगामा जैसे इस देवभूमि की नीयति बन गयी है तभी तो मुसीबतों की संख्या इन करोड़पति नेताओं की दौलत के जैसे बढ़ती ही जा रही है जिसकी ओर आज तक  किसी नेता , विधायक और सरकार ने अपनी पर्याप्त ज़िम्मेदारी नहीं निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top