Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

उत्तराखंड चुनाव 2022 : एक तरफ पीएम का चक्रव्यूह – दूसरी तरफ हरदा का गेम प्लान

विशेष रिपोर्ट – आशीष तिवारी

एक तरफ पहाड़ी टोपी , पहाड़ी बोली और बाबा केदार के सबसे बड़े भक्त के रूप में नज़र आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं तो दूसरी तरफ ठेठ पहाड़ी अंदाज़ में अपना आखिरी चुनाव लड़ रहे गाड़ गदेरे और मंडुआ झिंगोरा के खुद को ब्रांड अम्बेस्डर बताने वाले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हैं। विधान सभा के नतीजों को अपने पाले में लाने के लिए चरम पर है चुनावी हलचल इन सबके बीच पहाड़ में एक बार फिर कमल खिलाने के लिए माजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऊपर बड़ी ज़िम्मेदारी है।

कई मौकों पर खुद सीएम धामी ने कहा है कि जो कभी नहीं हुआ वो इस बार होगा और इतिहास बनेगा जब दोबारा एक ही पार्टी सत्ता में वापसी करेगी।  चुनावी प्रचार के दौरान सीएम ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान कई राजनीतिक पार्टियों ने दुष्प्रचार किया। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच भ्रांतियां फैलाने की वजह से कई लोगों की मृत्यु तक हो चुकी। धामी ने कहा कि लोगों को भ्रमित कर उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया गया। धामी ने कहा कि ऐसे लोग अपराधी हैं। धामी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे लोगों के अपराध की उन्हें सजा दी जाए और उन्हें वोट न दिया जाए। धामी ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान वैक्सीन निर्माण कर लोगों की जान बचाने का काम किया है।  कहा कि अटल आयुष्मान योजना से लोगों को फ्री इलाज की सुविधा भी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से उत्तराखंड में विकास की गति भी दोगुनी हो गई है। चारधाम सड़क से लेकर पुलों तक का निर्माण हुआ है।

लेकिन मौजूदा चुनावी हवा की बात करें तो राजनीति के जानकार 2022 के चुनाव को कांटे की टक्कर बता रहे हैं।  कांग्रेस ने जहां हरीश रावत को खुले हाथ मैदान में उतारा है तो वहीं  पार्टी ने एक एक प्रत्याशी पर काफी माथापच्ची की है। धामी कैबिनेट के दो हैवीवेट मंत्री आज कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे हैं। ऐसे में देखना होगा की एक बार फिर पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही  भाजपा का सत्ता वापसी का मिशन पूरा होगा या हरदा का गेम प्लान कामयाब होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top