Flash Story
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम

पुलिस आरक्षी भर्ती को निष्पक्ष सम्पन्न करायेंगे – श्वेता चौबे , एसपी चमोली

पुलिस आरक्षी भर्ती को निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए एसपी चमोली श्वेता चौबे ने पुलिस लाईन गोपेश्वर मैदान में भर्ती तैयारियों का किया निरीक्षण, कर अधिकारीयों को ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए हैं

आपको बता दें कि 15 जून से चमोली में नागरिक पुलिस/पीएसी/फायरमैन पुरुष एवं महिला आरक्षी भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी जिसके लिए एसपी श्वेता चौबे ने साफ़ निर्देश दिए हैं कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराई जाये।

इसी बीच तैयारियों का भी एसपी श्वेता चौबे ने जायज़ा लिया और पुलिस भर्ती के लिए पुरुष अभ्यर्थियों हेतु नियत स्थान पुलिस मैदान गोपेश्वर में की जा रही तैयारियों का निरीक्षण कर भर्ती प्रक्रिया में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। आइये डालते है भर्ती प्रक्रिये में पुलिस की क्या तयारी और दिशा निर्देश हैं –

15 जून से पुलिस भर्ती हेतु शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी । पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा पुलिस मैदान गोपेश्वर एवं महिला अभ्यर्थियों की खेल मैदान गोपेश्वर में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

• जनपद में कुल 7092 पुरुष अभ्यर्थी एवं 4337 महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक/ दक्षता परीक्षा आयोजित होनी है, जिसमें प्रत्येक दिन 500 पुरुष एवं 400 महिला अभ्यर्थियों की ही परीक्षा आयोजित की जाएगी।

• समस्त अभ्यर्थी UKSSC की वैबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर अपने मूल कागजात एवं 02 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो सहित भर्ती मैदान में आना सुनिश्चित करेंगे।

• आरक्षी भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा का समय प्रात: 7:00 बजे निर्धारित किया गया है, अतः भर्ती ड्यूटी में नामित समस्त अधिकारी/ कर्मचारी समय से अपनी ड्यूटी में पहुँचना सुनिश्चित करेंगे।

• भर्ती ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने दायित्वों का निष्पक्षता एवं पूर्ण अनुशासन से निर्वहन करेंगे, यदि कोई पुलिसकर्मी अनुशासनहीनता एवं अनुचित गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

• भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिये शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा की सभी स्पर्धाओं की वीडियोग्राफी/ फोटोग्राफी की जायेगी।

• पुलिस लाईन मैदान में अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र प्रस्तुत करने पर ही प्रवेश दिया जाएगा, अन्य का प्रवेश वर्जित रहेगा।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक चमोली धन सिंह रावत, प्रतिसार निरीक्षक रविकान्त सेमवाल, प्रतिसार निरीक्षक संचार जितेन्द्र भण्डारी, यातायात उपनिरीक्षक दिगम्बर सिंह उनियाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top