Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

उत्तराखंड: दिसंबर शुरू होने के साथ पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड शुरू

दिसंबर शुरू होने के साथ ही रात में तापमान गोता लगाने लगा है। खासकर, राज्य के पर्वतीय हिस्सों में हाड़ कंपाने वाली ठंड शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में इसमें और इजाफा होगा। अगले कुछ दिनों में मैदानी क्षेत्रों में कोहरा तो पहाड़ में पाला गिरने से मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई है।

मौसम शुष्क रहने से दिन में गुनगुनी धूप सहारा देती रहेगी। लेकिन, दिन में खिल रही धूप व रात में पारा एका एक गिरने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बड़ा अंतर आ रहा है.इन हालात में चिकित्सकों ने हर किसी को ठंड से बचने की सलाह दी है। खासकर, बच्चों और बुजुर्गों को बीमार होने से बचाने के लिए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। प्रदेश में सबसे कम तापमान चमोली जिले के रानीचौरी में 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।खटीमा में पारा सबसे अधिक 26.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। आगामी दिनों में रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, पौड़ी और टिहरी के ऊंचाई वाले स्थानों में भी न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम शुष्क रहने से इन दिनों प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 12 से 13 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने अनुसार, अगले चार दिन भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

इस दौरान पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर कोहरा पड़ने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस कमी आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top