Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

क्या बात है ! IIT रुड़की ने दूध और तेल के वेस्ट पैकेटों से ब्लॉक और टाइल्स इजाद की

भारत में प्रतिभाशाली लोगों की कोई कमी नहीं है। स्टूडेंट्स की बात करें या टीचर्स और प्रोफेसर्स की मेक इन इंडिया का असर है कि हुनरमंद लोग नए नए अनुसंधान करते हुए समाज को हैरान कर रहे हैं। अब देश की प्रतिष्ठित आईआईटी रुड़की को ही ले लीजिये जो वैसे तो नए-नए शोध करने के लिये जाना ही जाता है। यहाँ कैंपस के अंदर हो रहे आविष्कार से सामाजिक तौर पर भी लोगों को फायदा मिलता है.अब इस बार आईआईटी रुड़की के रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग के वैज्ञानिकों ने दूध और तेल के वेस्ट पैकेटों से ब्लॉक और टाइल्स इजाद की है.
आपको बता दें कि आईआईटी रुड़की के रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग के वैज्ञानिक प्रोफेसर प्रसेनजित मंडल की टीम ने तेल, दूध के वेस्ट पैकेटों से ब्लॉक और टाइल्स बनाई है, जोकि आईआईटी परिसर में भी उपयोग की गई है.उन्होंने बताया कि इस टाइल्स को बनाने में काफी कम समय लगता है.इसके लिए बस तेल-दूध के वेस्ट पैकेटों को इकठ्ठा करना पड़ता है  यह पर्यावरण को भी साफ रखेगा, जिससे लोगों को भी फायदा मिलेगा
प्रसेनजीत मंडल का कहना कि इन टाइल्स को बनाने और प्रयोग करने में सीमेंट का इस्तेमाल नहीं होता और इससे कार्बनडाई ऑक्साइड का उत्सर्जन भी कम होता है.  इसके साथ ही इसे काफी कम लागत में तैयार कर लिया जाता है और मजबूत भी अधिक है..

इन ब्लॉक-टाइल्स का डिजाइन आईआईटी रुड़की ने ही किया है. इसका उपयोग भवन परिसर, पार्क, रास्ते सहित कई जगहों पर किया जा सकता है. 25 किलो वेस्ट पॉलीथिन से 100 ब्लॉक टाइल्स तैयार किए जा सकते हैं और इसकी कीमत मात्र 40 से 45 रुपया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top