ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए मुंबई गए मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून पहुँचते ही राजभवन का रुख किया जहाँ मुख्यमंत्री धामी ने राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की और उनका देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल रिटायर्ड ले.ज. गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे।