Flash Story
पीठ के दर्द से उठना-बैठना हो गया है मुश्किल, तो इन तरीकों से पाएं आराम
केदारनाथ धाम पहुंची मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का लिया जायजा
बेहद गरीब दिखने वाले ये हैं महाराणा प्रताप के वंशज 
पत्नी के नाम पर खरीदते हैं संपत्ति तो जान लें  नियम
भारत में यहां एक दिन में इतने रुपये का ही पेट्रोल-डीजल खरीद सकेंगे लोग 
उधमसिंह नगर : पीलीभीत में बारातियों की गाड़ी पलटी, तीन महिलाओं की मौके पर मौत 
पौड़ी : नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ पौड़ी पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही 
E PAPER OF 02 MAY 2024
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल

देश के लिए ऐतिहासिक क्षण, नए भारत का संकल्प है ‘नमो भारत’: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन का उद्घाटन किया

देश के लिए ऐतिहासिक क्षण, ‘नमो भारत’ नए भारत का संकल्प है। साहिबाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को साहिबाबाद रैपिडएक्स के उद्घाटन के अवसर पर ये बात कही। उन्होंने स्टेशन पर दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के प्राथमिकता वाले खंड का उद्घाटन किया। पीएम ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक ट्रेन का संचालन होगा।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली-मेरठ का ये 80 किमी से ज्यादा का ट्रैक तो बस एक शुरुआत है। पहले फेज में दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान के अनेक क्षेत्र नमो भारत ट्रेन से कनेक्ट होने वाले हैं। कहा भारत का विकास, राज्यों के विकास से ही संभव है। आज बेंगलुरु में भी मेट्रो की दो लाइनों को भी देश को समर्पित किया गया है। इससे बेंगलुरु के आईटी हब की कनेक्टिविटी और बेहतर हुई है। अब बेंगलुरु में रोज लगभग आठ लाख लोग मेट्रो से सफर कर रहे हैं। 21वीं सदी का हमारा भारत आज हर क्षेत्र में प्रगति की नई गाथा लिख रहा है। आज का भारत चंद्रयान को चंद्रमा पर उतारकर दुनिया में छाया हुआ है। आज का भारत जी20 का इतना शानदार आयोजन करके दुनिया के लिए आकर्षण, उत्सुकता और दुनिया का भारत के साथ जुड़ने का एक नया अवसर बन गया है। आज का भारत एशियन गेम्स में 100 से ज्यादा पदक जीतकर दिखाता है। आज का भारत अपने दम पर 5जी लॉन्च करता है और उसे देश के कोने-कोने में ले जाता है। आज का भारत दुनिया में सबसे ज्यादा डिजिटल लेन-देन करता है। आज जो तेज रफ्तार नमो भारत शुरू हुई है, वो भी मेड इन इंडिया है, भारत की अपनी ट्रेन है। अभी प्लेटफार्म पर स्क्रीन डोर के सिस्टम का लोकार्पण हुआ है, वो भी मेड इन इंडिया है। नमो भारत, भविष्य के भारत की झलक है। नमो भारत, इस बात का भी प्रमाण है कि जब देश की आर्थिक ताकत बढ़ती है, तो कैसे हमारे देश की तस्वीर बदल जाती है।

पीएम ने स्कूली बच्चों और चालक दल के साथ की बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद को दुहाई डिपो से जोड़ने वाली रैपिडएक्स ट्रेन में स्कूली बच्चों और चालक दल के साथ बातचीत की। एनसीईआरटीसी में काम करने वाले मजदूरों के साथ पीएम ने सफर किया। वहीं उनके साथ ट्रेन में स्कूली बच्चे सवार रहे।

डबल इंजन के प्रयास से ये संभव हुआ: योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि वंदे भारत ने हमें नए भारत की झलक दिखाई। आज देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य नए बुनियादी ढांचे का गवाह बन रहा है। यह डबल इंजन सरकार का प्रयास से संभव हुआ। आज यूपी के पांच शहरों में मेट्रो रेल सेवाएं हैं। जनवरी में मेट्रो रेल आगरा में भी सेवाएं शुरू होंगी। वाराणसी में भी रोपवे सेवा का निर्माण कार्य चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top